एक्सप्लोरर

Abua Housing Scheme: इस राज्य में शुरू हुई अबुआ आवास योजना, गरीबों को मिलेगा तीन कमरों वाला घर

Abua Housing Scheme: इस योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, जिसके बाद अगले कुछ ही सालों में लोगों के पास खुद का पक्का मकान होगा.

Abua Housing Scheme: केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से देश के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, इन योजनाओं में एक आवास योजना भी शामिल है. जिसके तहत लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है और पक्के मकान मुहैया कराए जाते हैं. अब झारखंड में भी 20 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर देने की तैयारी हो रही है. यहां राज्य सरकार ने 'अबुआ आवास' योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत सरकार 2027 तक राज्य में 20 लाख गरीबों को तीन कमरे वाला आवास देगी. 

राज्य ने शुरू की योजना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना का ऐलान किया. इन आवासों में रसोई और शौचालय भी अलग से होंगे. सीएम ने कहा, "हमने केंद्र सरकार से आठ लाख गरीबों के लिए आवास मांगे थे, लेकिन, उन्होंने इसके लिए पैसा देने से इनकार कर दिया, तब, हमने अपने फंड से अबुआ आवास योजना शुरू की है." 

लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र
इस योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “आज धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र देने का सौभाग्य मिला है. हमने राज्य के गरीबों से जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे.” सीएम ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले चावल गायब, दाल गायब, अब थाली भी गायब हो गई. ये लोग कहते हैं, गरीब अब थोड़ी ही संख्या में बचे हैं. पता नहीं कौन लोग बताते हैं कि देश में गरीब खत्म हो गए. उन्हें झारखंड का खनिज दिल्ली से बैठकर दिखता है, लेकिन, यहां की गरीबी नहीं दिखती है.

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को झारखंड का निवासी होना जरूरी है. इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है. इसके अलावा जिन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है, उन्हें भी योजना के तहत नहीं रखा गया है. 

ये भी पढ़ें - क्या फिंगरप्रिंट और आंखें नहीं होने पर भी बन सकता है आधार कार्ड? नहीं जानते हैं तो जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget