एक्सप्लोरर

एक हाथ पर उल्टे खड़े रहकर बना डाले 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लोग बोले ये आदमी असली योगी है

Guinness World Record: निकोलस मोंटेस के नाम पहला रिकॉर्ड एक मिनट 11.82 सेकंड तक एक हाथ के बल पर खड़ा रहने और दूसरा रिकॉर्ड घूमते हुए प्लेटफॉर्म पर एक हाथ के बल पर 25.78 सेकंड तक खड़े रहने का है.

Guinness World Record: अगर आपको एक हाथ के बल खड़ा होने के लिए कहा जाए तो आप कितनी देर तक खड़े रह पाएंगे. एक हाथ पर खड़े रहने की बात तो बहुत दूर, हम में से कुछ लोग तो शायद अपने दोनो हाथों पर भी न खड़े हो पाएं. लेकिन मेक्सिको के एक शख्स ने अपने एक हाथ पर खड़े रहकर एक नही बल्कि दो - दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए जानते हैं इस शख्स के बारे में और जानते हैं कि कैसे इसने ये कमाल कर दिखाया 

निकोलस मोंटेस ने बनाए रिकॉर्ड

एक हाथ पर खड़े रहने के ये दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मैक्सिको के निकोलस मोंटेस ने बनाए हैं. जिसमे पहला रिकॉर्ड, सबसे अधिक समय एक मिनट 11.82 सेकंड तक एक हाथ के बल पर खड़ा रहने का है और दूसरा रिकॉर्ड घूमते हुए प्लेटफॉर्म पर एक हाथ के बल पर सबसे अधिक समय 25.78 सेकंड तक खड़े रहने का है. निकोलस मोंटेस डी ओका पेशे से एक सर्कस परफॉर्मर और एक रचनात्मक स्टंटमैन है. बेहतर सर्कस ट्रेनिंग के लिए वह चीन और युक्रेन की भी जा चुका है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nicolas Montes De Oca (@nicolastanding)

कौन है निकोलस मोंटेस डी ओका 
निकोलस मेक्सिको सिटी में रहने वाले एक पेशेवर सर्कस कलाकार हैं. अपने होमटाउन में एक बाजीगर को प्रदर्शन करते हुए देखने के बाद बहुत कम उम्र में निकोलस ने भी करतब दिखाने का अभ्यास करना शुरू कर दिया था. अपनी कला को और निखारने के जुनून ने ही निकोलस को चीन और यूक्रेन की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया, जहां उच्च स्तर के सर्कस प्रशिक्षण दिए जाते हैं. निकोलस ने हैंडस्टैंड करना शुरू किया. पहले रिकॉर्ड खिताब को हासिल करने के लिए निकोलस को लगभग पांच साल के प्रशिक्षण का समय लगा. चूंकि दूसरा काफी जटिल था इसलिए इसमें दस साल लगे.   

कैसे करें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन
अगर आपको भी लगता है कि आपके पास कोई ऐसी अनोखी प्रतिभा है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकती है तो उसके लिए आप भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा

www.guinnessworldrecords.com वेबसाइट पर साइन-इन करें. पूरा नाम, पता - ठिकाना बताकर एक लॉगिन पासवर्ड बनाएं.
• लॉगिन के बाद आपको नए रेकॉर्ड के लिए अप्लाई करने का टैब दिखेगा.
• इस टैब पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन के नियम-कायदों की जानकारी खुलकर आयेगी.
• दिए गए सर्च बार में उस रेकॉर्ड को खोजिए जिसे चुनौती देना चाहते हैं.
• इसके बाद आपको वहां दिया गया विस्तृत फॉर्म भरना होगा.

जब आप फॉर्म भरकर सबमिट कर देंगे उसके बाद गिनीज की टीम ही फैसला लेगी कि रिकॉर्ड के लिए आपको संपर्क करना है या नहीं. वैसे तो इसके लिए कोई फीस नहीं है, लेकिन अगर आप 5 दिनों के भीतर ही अपने आवेदन पर ऐक्शन चाहते हैं तो इसके लिए आपको 800 डॉलर (करीब 56 हजार रुपये) देने होंगे. अंत में अगर आप कोई रिकॉर्ड बनाने में सफल होते हैं, तो रिकॉर्ड बुक में उस रिकॉर्ड की एंट्री हो जाती है और आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है.

ये भी पढ़ें -

Political GK: यहां जानिए कैसे बनती है नई राजनीतिक पार्टी और चुनाव चिन्ह आवंटन की पूरी प्रक्रिया!

Study Tips: सर्दियों में ऐसे करोगे पढ़ाई तो नहीं आएगी नींद, एग्जाम में भी मिलेंगे अच्छे नंबर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget