एक्सप्लोरर

लंबी लाइन में लगकर अपडेट नहीं कराना पड़ेगा आधार कार्ड, ऑनलाइन ऐसे बुक होगा अपॉइंटमेंट

Aadhaar Online Appointment: आधार कार्ड में बदलाव करवाने के लिए आधार सेंटर जाना होता है. आप घर बैठे ही अपनी अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. क्या है इसके लिए तरीका चलिए आपको बताते हैं. 

Aadhaar Online Appointment: किसी भी देश में रहने वाले लोगों के पास उस देश के कुछ दस्तावेज होने जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत आए दिन कई कामों के लिए पड़ जाती है. भारत में आधार कार्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला दस्तावेज है. भारत की तकरीबन 90 फीसदी आबादी के पास आधार कार्ड है. आधार कार्ड की जरूरत आपको स्कूल में एडमिशन लेने से लेकर कॉलेज में एडमिशन लेने तक में पड़ जाती है.

तो इसके साथ ही बहुत सी सरकारी योजनाओं में भी आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है. आधार कार्ड यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा बनाया जाता है. अगर आधार कार्ड बनवाते वक्त आपसे कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाती है. तो आप उसमें बदलाव भी करवा सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होता है. या तो आधार सेंटर जाकर लाइन में लगकर अपडेट करवा सकते हैं. या फिर आप घर बैठे ही अपनी अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. क्या है इसके लिए तरीका चलिए आपको बताते हैं. 

आधार कार्ड में बदलाव करवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेनी होती है. नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आधार कार्ड की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. तो चलिए फिर आपको बताते हैं 

  • आधार कार्ड की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद आपको My Aadhaar ऑप्शन पर जाना होगा और Book an Appointment पर क्लिक करना होगा. 

यह भी पढ़ें: किन किसानों को फिर होना पड़ेगा निराश, नहीं आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त

  • Book an Appointment के ऑप्शन में आपको आधार सेवा केंद्र की लिस्ट दिखेगी. इसके ड्रॉपडाउन में जाकर आपको अपनी सिटी या लोकेशन को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको Proceed to book Appointment पर क्लिक करना होगा.
  • फिर Book Appointment पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद New Aadhaar या Aadhaar update पर क्लिक करना होगा और कैप्चा भर कर Generate OTP पर क्लिक करना होगा. 

यह भी पढ़ें: टोल टैक्स काटने के लिए कैसे सटीक दूरी माप लेगा सैटेलाइट सिस्टम? जान लीजिए जवाब

  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी. उसे दर्ज करने के बाद वेरीफाई पर क्लिक करना होगा. फिर आपको अपनी अपॉइंटमेंट डिटेल्स जिसमें राज्य, शहर, आधार सेवा केंद्र, भाषा यह सब सिलेक्ट करना होगा. और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा.   
  • उसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करनी होगी और प्रूफ की भी जानकारी दर्ज करनी होगी. फिर आपको नेक्स्ट के टाइम पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद आपको टाइम स्लॉट सेलेक्ट करना होगा और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा.  अपॉइंटमेंट बुक होने के बाद आपको उसकी डिटेल्स आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा भी भेज दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद आधार कार्ड में कैसे बदल सकते हैं अपनी पत्नी का पता, ये है तरीका

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget