एक्सप्लोरर

डिलीवरी ब्वॉय बने जोमैटो के CEO को लिफ्ट इस्तेमाल करने से रोका, खुद शेयर किया एक्सपीरियंस

Viral Video: वीडियो खुद जौमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें डिलीवरी बॉय होने की वजह से मॉल की लिफ्ट को इस्तेमाल करने से रोक दिया गया.

जोमैटो से तो आप सभी ने कभी न कभी खाना मंगवाया ही होगा. यह एक फूड डिलीवरी कंपनी है जो पूरे भारत में लोगों को घर तक खाना पहुंचाती है. हाल ही में जौमेटो के सीईओ खुद अपनी बाइक से अपनी पत्नी के साथ खाना डिलीवर करने लोगों के घर पहुंचे. इससे पहले वो गुड़गांव के एक मॉल में गए जहां पर उन्हें लिफ्ट का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे खुद जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें डिलीवरी बॉय होने की वजह से मॉल की लिफ्ट को इस्तेमाल करने से रोक दिया गया.

खुद फूड डिलीवरी करने पहुंचे जोमैटो के सीईओ

हाल ही में सोशल मीडिया पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहने हुए दिखाई दिए थे. उनके साथ उनकी पत्नी ग्रीसिया मुनोज भी थीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और जोमैटो डिलीवरी एजेंट की वर्दी में अपने अनुभव को विस्तार से बताते हुए एक वीडियो भी टैग किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, "अपने दूसरे ऑर्डर के दौरान, मुझे एहसास हुआ कि हमें सभी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए काम करने की स्थिति में सुधार करने के लिए मॉल्स के साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है, और मॉल्स को भी डिलीवरी पार्टनर्स के प्रति अधिक मानवीय होने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ सेहत भी! शख्स ने बासी रोटी से बना डाली स्वादिष्ट मैगी, वीडियो देख मुंह मे आ जाएगा पानी

मॉल में घुसने से रोका, नहीं करने दिया लिफ्ट का इस्तेमाल!

उन्होंने कहा, "हम हल्दीराम से ऑर्डर लेने गुरुग्राम के एंबियंस मॉल पहुंचे. मुझे दूसरे एंट्री गेट से जाने को कहा गया, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि वे मुझे सीढ़ियों से जाने को कह रहे हैं. मैं फिर से मैन गेट से अंदर गया, ताकि यह पता लगा सकूं कि डिलीवरी पार्टनर के लिए कोई लिफ्ट तो नहीं है. गोयल ने ये दावा किया कि वह सीढ़ियों से मॉल की तीसरी मंजिल पर पहुंचे, क्योंकि उन्हें पता था कि डिलीवरी पार्टनर मॉल में एंट्री नहीं ले सकते. उन्होंने कहा कि मुझे अपना ऑर्डर लेने के लिए सीढ़ियों पर इंतजार करना पड़ा. इसके बाद दीपिंदर ने अपने साथी डिलीवरी पार्टनर्स के साथ मौज मस्ती की और उनसे कीमती फीडबैक भी लिया. उन्होंने बताया कि जब सीढ़ी पर खड़े गार्ड ने थोड़ा ब्रेक लिया तो वह ऑर्डर लेने के लिए अंदर घुसने में सफल हो पाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepinder Goyal (@deepigoyal)

यह भी पढ़ें: खिड़की से झांकते हुए दुल्हन ने अपने दूल्हे को किया ऐसा इशारा, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को Deepinder Goyal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सिर्फ मॉल में ही नहीं, बल्कि कई सारे अपार्टमेंट और बिल्डिंग में भी हमें लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता है. एक और यूजर ने लिखा...डिलीवरी बॉय का पैसा टाइम पर नहीं आता, इस पर भी कुछ कीजिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सीईओ का ग्राउंड पर उतरना वाकई काबिले तारीफ है.

यह भी पढ़ें: चालान काटने के लिए पुलिस ने रोकी लेम्बोर्गिनी, कुछ नहीं मिला तो कार के साथ किया शो ऑफ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget