एक्सप्लोरर

कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग चाचा अपने साइकिल रिक्शे पर काफी भारी-भरकम सामान लादकर फ्लाइओवर की चढ़ाई चढ़ रहे थे.

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जहां नियत तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन नतीजा एकदम उल्टा निकल आता है. ऐसा ही एक मजेदार और थोड़ा दर्दनाक वाकया इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहाँ एक ऑटो वाले भैया ने बुजुर्ग साइकिल रिक्शा चालक की मदद करने की सोची. मकसद तो नेक था, लेकिन जल्दबाजी और देसी जुगाड़ के चक्कर में 'करम की जगह कांड' हो गया और पलक झपकते ही पूरा खेल बिगड़ गया.

फ्लाइओवर की चढ़ाई पर लगाया देसी 'पैर वाला धक्का'

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग चाचा अपने साइकिल रिक्शे पर काफी भारी-भरकम सामान लादकर फ्लाइओवर की चढ़ाई चढ़ रहे थे. चढ़ाई तीखी होने की वजह से चाचा को पेडल मारने में पसीने छूट रहे थे. तभी पीछे से एक ऑटो-रिक्शा आता है, जिसमें बैठा युवक दरियादिली दिखाते हुए ऑटो से अपना पैर बाहर निकालता है और चाचा के रिक्शे को पीछे से धक्का देने लगता है ताकि उन्हें चढ़ाई में आसानी हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SUTTA GRAM (@sutta_gram)

बिगड़ा बैलेंस और सड़क पर हो गया 'मोये-मोये'

कुछ मीटर तक तो सब सही चल रहा था, लेकिन जैसे-जैसे स्पीड बढ़ी, बैलेंस संभालना मुश्किल हो गया. ऑटो और साइकिल रिक्शा के बीच का तालमेल अचानक बिगड़ गया. खतरा भांपते ही ऑटो में बैठे युवक ने तुरंत अपनी टांग अंदर खींच ली. फिर क्या था, बिना किसी सपोर्ट के बैलेंस खो चुके चाचा अपने भारी-भरकम रिक्शे के साथ फ्लाइओवर के बीचों-बीच जोर से पलट गए. गनीमत यह रही कि पीछे से कोई तेज रफ्तार गाड़ी नहीं आ रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे, बोले- "ऐसी मदद से तो भगवान बचाए"

यह वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स की हंसी छूट गई. कमेंट सेक्शन में लोग ऑटो वाले की नीयत की तारीफ भी कर रहे हैं और उसके इस देसी जुगाड़ पर मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: "भाई की नीयत तो सच में मदद की थी, लेकिन फिजिक्स का नियम भूल गया." दूसरे यूजर ने कमेंट किया: "इसे कहते हैं नेकी कर और कुएं में गिर, चाचा सोच रहे होंगे कि भाई रहने ही देता." वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली: "कर्म करने गया था कांड हो गया."

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget