एक्सप्लोरर

दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम

दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है. बारिश के कारण दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और अब सुबह और शाम को हल्की हल्की ठंड महसूस होने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार की सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखा गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आधिकारिक रिकॉर्ड्स के अनुसार सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 7 बजे तक 93 दर्ज किया गया, जोकि जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. हालांकि, शाम बजे AQI 116 दर्ज किया गया था, जोकि मध्यम श्रेणी में आता है.

 विभाग के अनुसार, सोमवार (12 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 1.8 की गिरावट के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 4.0 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान  5.7 की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री कम है. सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया.  

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार (13 अक्टूबर) को मौसम साफ और सुहावना रहने वाला है. आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. दिनभर में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन में धूप भी खिली रहेगी. आज शहर का अधिकतम तापमान 32-34  डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-25 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. दिन के समय में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.

बुधवार को आ सकता है मौसम में बदलाव

विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और इसके बाद के तीन दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, बुधवार रात से मौसम फिर बदलाव देखने को मिल सकता है और हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 

पिछले 24 घंटों में तापमार गिरा, चलीं तेज हवाएं

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सोमवार शाम 5:30 बजे पालम में उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति 20-30 किमी/घंटा दर्ज की गई, जिनकी रफ्तार झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी.

'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

 

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget