एक्सप्लोरर

स्वाद के साथ सेहत भी! शख्स ने बासी रोटी से बना डाली स्वादिष्ट मैगी, वीडियो देख मुंह मे आ जाएगा पानी

Viral Video: वायरल वीडियो में एक शख्स रात की बची हुई बासी रोटी से मैगी बनाता दिख रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे हेल्दी मैगी का टैग देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Trending Video: मैगी 2 मिनट नूडल्स के नाम से जानी जाती है. भारत में ज्यादातर लोगों को ये इतनी पसंद है कि लोग इसे रोज खाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा मैगी खाना आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में मैगी लवर्स कई बार निराश हो जाते हैं. लेकिन अब मैगी लवर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वायरल हो रहे वीडियो में मैगी का अल्टर्नेट दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आप भी ऐसी ही मैगी खाना पसंद करेंगे. वीडियो में शख्स रात की बची हुई रोटी से मैगी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स आपस में बंट गए हैं और उनके बीच अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

शख्स ने बासी रोटी से बनाई मैगी

वायरल वीडियो में एक शख्स बासी रोटी का जिस तरह से इस्तेमाल कर रहा है शायद वैसा इस्तेमाल कभी किसी ने नहीं किया होगा. शख्स पहले रोटी को लेकर उसे कैंची से नूडल्स के आकार में काट लेता है फिर इसके बाद वो एक कढ़ाई में तेल का छिड़काव करके उसमें प्याज, टमाटर की प्यूरी और जरूरी मसाले डाल कर एक ग्रेवी तैयार कर लेता है. इसके बाद नूडल्स के शेप में काटी गई रोटी को शख्स इस ग्रेवी में डाल कर थोड़ी देर पकाता है, जिससे यह मैगी जैसी दिखने लग जाती है. शख्स इस रोटी वाली मैगी को खाते हुए जो रिएक्शन देता है उससे पता लग रहा है कि इस डिश में गजब का स्वाद है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mac Singh (@dietitianmacsingh)

यह भी पढ़ें: छत से कूदे जाल में अटके महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग ले रहे मजे

एक्सपर्ट का क्या है कहना

सोशल मीडिया पर कई सारी पॉडकास्ट में एक्सपर्ट मैगी को अनहेल्दी बताते हैं. कुछ साल पहले मैगी में कुछ तत्वों की मात्रा ज्यादा पाए जाने पर सरकार ने इस पर बैन भी लगा दिया था. इसके बाद मैगी भारत में फिर से बिकना शुरू हो गई थी. लेकिन जो लोग हेल्दी रहना चाहते हैं और उन्हें मैगी भी खानी है तो उनके लिए रोटी वाली मैगी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इसे हेल्दी और टेस्टी डिश करार दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिल गेट्स की कंपनी का ब्रैंड एंबेसडर बन गया डॉली चायवाला? जान लें क्या है वायरल हो रहे दावे का सच

यूजर्स ने दिए अजीब रिएक्शन

वीडियो को dietitianmacsingh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मैगी से अच्छा तो इसे खा लो. एक और यूजर ने लिखा...इससे अच्छा तो रोटी के साथ टमाटर की चटनी खा लो एक ही बात है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कैमरा हाथ में हो तो लोग कुछ भी बनाने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: कनाडा में नौकर और वेटर बनने के लिए कतार में खड़े हजारों भारतीय छात्र, हैरान करने वाला वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget