एक्सप्लोरर

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

जमानत पर रिहाई के बाद अभिषेक पोरेल ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ नाबाद शतक लगाया. मैदान पर भावुक हुए पोरेल ने अपने मुश्किल दौर और मानसिक मजबूती को लेकर बात की.

मुश्किल समय इंसान को अंदर से तोड़ भी सकता है और पहले से ज्यादा मजबूत भी बना सकता है. बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शानदार शतक लगाने के बाद पोरेल मैदान पर ही घुटनों के बल बैठ गए और रोने लगे. पिछले कुछ समय से कानूनी मामले का सामना कर रहे पोरेल ने बताया कि वो रोना नहीं चाहते थे, लेकिन अपने आंसू रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है.

दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की. शतक पूरा करने के बाद उनका भावुक होना चर्चा का विषय बन गया. दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने इस रिएक्शन के बारे में बात की.

पोरेल ने कहा, मैं रोना नहीं चाहता था, लेकिन आंसू अपने आप निकल आए. उन्होंने साफ किया कि वो किसी विवाद पर बोलने के बजाय अपने बल्ले से जवाब देना चाहते हैं. उनका ध्यान सिर्फ क्रिकेट खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर है.

मुश्किल दौर ने बनाया मजबूत

पोरेल ने बताया कि कठिन समय में उन्होंने काफी कुछ सीखा है. इन अनुभवों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया. बल्लेबाजी के दौरान भी वो यही सोच रहे थे कि उन्हें किसी को कुछ कहने के बजाय रन बनाकर जवाब देना है.

बंगाल ने दिल्ली के खिलाफ बनाई बढ़त

मैच में दिल्ली की पहली पारी 240 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में बंगाल ने शानदार बल्लेबाजी की. दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 79 ओवर में 3 विकेट पर 304 रन बना लिए थे.

सुदीप कुमार घरामी 122 रन और अभिषेक पोरेल 114 रन बनाकर बिना आउट हुए थे. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 199 रनों की अटूट साझेदारी की, जिससे बंगाल मजबूत हालात में पहुंच गया.

पोरेल पर क्या हैं आरोप

कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को पोरेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का दावा था कि दोनों करीब साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे और शादी की योजना बना रहे थे. बाद में उसने आरोप लगाया कि पोरेल ने रिश्ते से इनकार कर दिया.

मामले में कथित दुष्कर्म और आपराधिक धमकी के आरोप शामिल हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को पुलिस को पोरेल की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था. इन आरोपों को अदालत में साबित होना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget