एक्सप्लोरर

ठाणे में तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदा युवक, जान जोखिम में डाल आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को आत्महत्या की कोशिश करते देखा जा रहा है. जिसे बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल को अपनी जान जोखिम में डालते देखा जा रहा है.

इन दिनों डिप्रेशन के शिकार और पारिवारिक चिंताओं से परेशान ज्यादातर लोगों को जीवन से हार कर मौत को गले लगाते देखा जा रहा है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक 18 वर्षीय युवक को ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की कोशिश करते देखा जा रहा है, जिस दौरान वहां पर तैनात रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी जान पर खेल कर उस युवक को बचाते देखा जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के साथ ही यूजर्स कांस्टेबल की सराहना कर उस रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह घटना 23 मार्च को महाराष्ट्र के ठाणे के विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर हुई थी. सीसीटीवी में रिकॉर्ड घटना में देखा जा रहा है कि एक लड़का प्लेटफॉर्म पर से एक तेज रफ्तार मदुरै एक्सप्रेस के सामने पटरियों पर कूद जाता है. जिसे देख वहां पर खड़े पुलिस कांस्टेबल हृषिकेश माने ने उसे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल पटरियों पर छलांग लगाते देखे जा रहे हैं.

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख 35 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं तकरीबन 10 हजार यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है. इसी के साथ ही यूजर्स लगातार आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे युवक को बचाने वाले कांस्टेबल की सराहना करते देखे जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा 'पुलिस कांस्टेबल रियल हीरो है, आपको सलाम.' एक अन्य ने लिखा है कि अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर किसी की जिंदगी को बचाना, दुनिया को बचाने जैसा है. दूसरे यूजर्स का कहना है कि 'बहुत बड़ा दिल चाहिए, ऐसे कूद कर किसी को बाहर निकालने के लिए.'

इसे भी पढ़ेंः
बाइक पर हैरतअंगेज ढंग से स्टंट करता दिखा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

ऊंचाई से गिरने के बाद भी बिल्ली को नहीं आई एक भी खरोंच, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम
1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
कंपनी ने कर्मचारियों की डेस्क पर रखा ऐसा दिवाली तोहफा, देखकर फटी रह गई आंखें
कंपनी ने कर्मचारियों की डेस्क पर रखा ऐसा दिवाली तोहफा, देखकर फटी रह गई आंखें

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget