एक्सप्लोरर

किसी की चिमटे से हुई कुटाई तो कोई मां को कैद कर गया प्रयागराज, महाकुंभ से खूब वायरल हुए ये वीडियो

महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होना है. 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ से आपने अब तक कई लोगों को वायरल और फेमस होते देखा होगा. जिनमें आईआईटी बाबा, चिमटे वाले बाबा, साध्वी हर्षा फेमस रहे.

13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हुआ महाकुंभ अब समाप्ति के करीब आ गया है. 26 फरवरी को महाशिवरात्री है और उसी के साथ कुंभ का समापन भी होगा. करीब 1.5 महीना चले इस कुंभ से कई लोगों के वीडियो वायरल हुए हैं और उन्हें फिल्मों के ऑफर तक मिल गए. आज हम आपको महाकुंभ के ऐसे ही कुछ वायरल वीडियो के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें देखकर आपको खुशी भी होगी, हंसी भी आएगी, गुस्सा भी आएगा और आप मायूस भी होंगे. चिमटे वाले बाबा से लेकर मोनालिस और भी साध्वी हर्षा से लेकर आईआईटीयन बाबा तक आपको लेकर चलेंगे.

जब चिमटे से कुटा था यूट्यूबर

दरअसल, मौका था कुंभ का जहां पूरी दुनिया के लोग स्नान और गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे हैं. साधु संतों का तो मानों यहां डेरा सा लग गया है. अलग अलग टेंट में रह रहे साधुओं से वहां के यूट्यूबर बात करके बाइट लेने की कोशिश में है. लेकिन एक यूट्यूबर को साधु बाबा का बाइट लेना तब महंगा पड़ गया जब बाबा ने यूट्यूबर को चिमटे से पकड़ कर कूट डाला. दरअसल, बाबा को यूट्यूबर के सवाल पसंद नहीं आए, और उन्हें अचानक गुस्सा आ गया. बस फिर क्या था, बाबा ने आव देखा ना ताव, धोती से चिमटा निकाल कर यूट्यूबर और उसके साथियों की कुटाई शुरू कर दी.

साध्वी के भेष में वायरल हुई होस्ट हर्षा

जब से हर्षा रिछारिया का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यूजर्स हर्षा रिछारिया के बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ हर्षा रिछारिया के पास्ट को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कुछ महाकुंभ में साध्वी की वेशभूषा को हर्षा को पाखंड बता रहे हैं. बता दें, महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया साधु-संतों के साथ एक रथ पर दिखी थीं. इसी दौरान उन्होंने कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत की और महाकुंभ का एक चर्चित चेहरा बन गईं. यहां तक कि लोगों ने उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी भी कह दिया. तब से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गईं और तीन दिन के अंदर ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स दस लाख के पार हो गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anchor harsha richhariya (@host_harsha)

 

आईआईटी से आए बाबा ने कही लोगों को सुदर्शन से काटने की बात

आईआईटी वाले बाबा को तो आप जान ही गए होंगे. लोगों का दावा है कि यह बाबा नशे की हालत में कुछ भी बोल देते हैं. अब लोगों को यह बात कहने का एक मौका और मिल गया है. क्योंकि सोशल मीडिया पर आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह ग्रेवाल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों को सुदर्शन चक्र से काटने की बातें करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में बाबा ने कहा कि तुम लोग मेरी ताकत को पहचान जाओ वरना जब तक तुम्हें एहसास होगा मैं तुम्हें सुदर्शन से काट चुका हूंगा. वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा को देख दुल्हन को भूले दूल्हे राजा! कंट्रोल खोया, शर्म बेची और फिर जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

फिल्मों में पहुंची मोनालिसा

सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे ज्यादा जिक्र जिसका हो रहा है वह है मोनालिसा. महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों फिल्मों में पहुंच चुकी है. महाकुंभ में फूल बेचने आई मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुई देखते ही देखते वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई. और अब आलम यह है कि मोनालिसा को बॉलीवुड से भी बुलावा आ चुका है.

इसी बीच मोनालिसा की एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह फूल बेचते नहीं बल्कि गाना गाते दिख रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: कुंवारों संग खूबसूरत भाभी ने बीच सड़क जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख दिलों पर चल जाएगा खंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget