एक्सप्लोरर

'मेरा बालम थानेदार...' गाने पर पिस्टल लहराते हुए गर्लफ्रेंड ने बनाई रील, खुशी से झूमता रहा बगल में बैठा पुलिसवाला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस वाले ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर को गर्लफ्रेंड के हाथो में दिया हुआ है और दोनों रील बना रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर पुलिस वाले के एक विवादित वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जहां एक पुलिस वाला अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सर्विस रिवॉल्वर लेकर रील बनाता दिख रहा है. रील में मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी गाना भी चल रहा है. यही नहीं, पुलिस वाले बाबू साहब गाने पर अपनी माशूका के साथ झूमते हुए भी दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद पैदा हो गया है. हैरानी की बात तो ये है पुलिस वाले ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर को अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ मे दिया हुआ है.

रील का भूत ऐसा चढ़ा की ताक पर रखे नियम

रील का भूत आजकल के नौजवानों पर ही नहीं बल्कि पुलिस वालो पर भी चढ़ा हुआ है. इसी भूत के चलते पुलिस वाले मर्यादा से बाहर के काम ऑन कैमरा कर रहे हैं. जहां एक कमरे में पुलिस के जवान ने अपनी गर्लफ्रेंड को सर्विस रिवॉल्वर पकड़ाई हुई है और दोनों मस्त होकर बालम थानेदार गाने पर मदहोश होते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अब तक मामले को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. गर्लफ्रेंड के साथ पुलिस वाले भैया इस कदर खोए हुए हैं जैसे लड़की का पल्लू पहली बार सिर पर पड़ा हो. लड़की को ये भी नहीं मालूम की घोड़ा दब जाएगा तो भैया की रूह परवाज कर जाएगी.

देखें वीडियो

घोड़ा दब जाता तो कभी जिप्सी नहीं चला पाते दारोगा जी

नादान पुलिस वाले को शायद ये खबर नहीं है कि गर्लफ्रेंड के हाथ में जो चीज है वो सर्विस रिवॉल्वर है, और उससे मजाक करना ठीक वैसा ही है जैसे कोई खरगोश शेर के साथ मजाक करता है. अब इस रिवॉल्वर को लड़की के हाथों में देकर भैया ने जो गलती की है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है. अगर रिवॉल्वर का घोड़ा दब जाता दरोगा जी, तो न तो बालम जिंदा रहता और न ही जिप्सी चला पाता. शादी से पहले मैडम विधवा होती वह अलग. इस तरह की गलतियों से कथित दरोगा जी सबक लेने के बजाए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं और आंखों में शर्म के रेशे तक दिखाई नहीं दे रहे हैं.

यूजर्स बोले खुदा महरबान तो गधा पहलवान

वीडियो को @ajaykum68704718 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कुछ नहीं होगा इसका, सिस्टम सपोर्ट कर रहा है. खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान. एक और यूजर ने लिखा...भाई को सस्पेंड करो, सारा भूत उतर जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मैडम घोड़ा दब जाएगा तो बालम की रूह परवाज कर जाएगी.

यह भी पढ़ें: खुराफाती दिमाग! सरकार मान चुकी थी मृत, शख्स ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget