एक्सप्लोरर

Watch: ड्राइवर को दौरा आने के बाद महिला ने संभाली बस की कमान, वीडियो वायरल

Trending News: इन दिनों सोशल मीडिया पर बस चला रही एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला को बस ड्राइवर की तबियत बिगड़ने के बाद बस चलाते देखा जा सकता है.

Trending News In Hindi: आज के तेजी से बदलते समय में हमारे समाज में महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं. वह भी हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर साथ चल रही हैं. ऐसे में जब किसी की जिंदगी बचाने और लोगों की मदद करने की बात आती है तो महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते दिखाई देती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला को बस ड्राइवर के अचानक बीमार होने पर उसकी मदद करने के लिए बस को चलाते देखा गया है.

महिला को बस की ड्राइवर सीट पर बैठे बहुत कम ही बार देखा गया है. वहीं जब बात किसी इमरजेंसी में बस चलाने की हो तो इसमें अच्छे-अच्छे फेल हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही महिला महाराष्ट्र के पुणे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ने से वह बस चलाने में पूरी तरह से असमर्थ हो गया था. जिसके बाद उसकी जिंदगी बचाने और उसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए बस में सवार एक 42 वर्षीय महिला ने बस को अपने कंट्रोल में ले लिया.

वायरल हो रहे वीडियो में महिला को बस की ड्राइवर सीट पर बैठे उसे चलाते देखा जा सकता है. वीडियो को देख सोशल मीडिया पर सभी महिला की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने वीडियो को देख इसे महिला सशक्तिकरण का सबसे बढ़िया उदाहरण बताया है.

वीडियो को सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. @PotholeWarriors नाम के ट्विटर अकाउंट से इसे शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि 'पिकनिक से लौटने के दौरान बस ड्राइवर को दौरा आने पर एक महिला पहली बार मिनी बस चलाती है और ड्राइवर की जान बचाने के लिए उसे अस्पताल लेकर जाती है.'

Watch: दुल्हन की बहन ने किया शानदार डांस, बार-बार देखेंगे ये वीडियो

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पुणे के पास शिरूर में एक कृषि-पर्यटन केंद्र में पिकनिक मनाने के बाद महिलाओं और बच्चों को लेकर वापस आ रहे बस ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसने बस को सुनसान सड़क पर रोक दिया. जिसके बाद बस में सवार महिलाएं और बच्चे घबराने लगे. वहीं परिस्थिति का भांपते हुए योगिता सातव नाम की महिला ने ड्राइवर सीट संभालते हुए बस को अपने कंट्रोल में लिया और बस ड्राइवर को बचाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची.


Watch: बाहुबली के गाने पर इस लड़की का डांस देखकर लोग हैरान, शानदार स्टेप्स से लोगों का जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
Viral Video: पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget