एक्सप्लोरर

सेल्फी ले रहे थे घूमने गए लोग, अचानक दौड़ाने लगा हाथी- खौफनाक वीडियो वायरल

पिकनिक मना रहे लोगों के बीच अचानक जंगल से निकलकर एक विशाल हाथी घुस आया और पूरा माहौल मिनटों में हंसी-ठिठोली से चीख-पुकार में बदल गया. इस खौफनाक मंज़र का वीडियो अब हर तरफ छाया हुआ है.

पिकनिक का प्लान बनाते हुए कौन सोचता है कि खुशियों की टोकरी अचानक दहशत के भूचाल में बदल जाएगी. लेकिन जंगल के राजा-रजवाड़ों के इलाकों में जाते वक्त ये खतरा हमेशा सिर पर मंडराता रहता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को यही कड़वा सच दिखाया है. नदी किनारे मस्त पिकनिक मना रहे लोगों के बीच अचानक जंगल से निकलकर एक विशाल हाथी घुस आया और पूरा माहौल मिनटों में हंसी-ठिठोली से चीख-पुकार में बदल गया. इस खौफनाक मंज़र का वीडियो अब हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ना तय है.

पिकनिक मनाने आए लोगों पर हाथी ने किया हमला

दरअसल, लोग परिवार और दोस्तों संग नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे. टिफिन बॉक्स खुले थे, बच्चों की हंसी गूंज रही थी और सब मस्त थे. लेकिन तभी झाड़ियों के पीछे से अचानक एक जंगली हाथी प्रकट हो गया. उसका आना था और लोगों के चेहरों पर मुस्कान की जगह खौफ उतर आया. खाने-पीने का सारा सामान वहीं छोड़कर लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे. चारों ओर अफरातफरी का ऐसा माहौल बना कि मानो किसी ने भगदड़ का अलार्म बजा दिया हो.

कोई टिफिन छोड़ भागा तो किसी ने फेंकी चप्पलें

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही हाथी ने कदम बढ़ाए, टूरिस्ट अपनी जान लेकर दौड़ पड़े. कोई टिफिन छोड़कर भागा, कोई चप्पल छोड़कर. पीछे से एक महिला की आवाज भी सुनाई दी "भागो मत!" लेकिन उस वक्त किसी के कान में आवाज कहां जा रही थी. डर के मारे लोग तितर-बितर हो गए. इस दौरान हाथी ने भी कुछ लोगों का हल्का पीछा किया मगर फिर नाले को पार कर शांत तरीके से दूसरी तरफ निकल गया और जंगल में ओझल हो गया.

यह भी पढ़ें: इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को @ParveenKaswan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....और जाओ जंगल में पिकनिक मनाने. एक और यूजर ने लिखा...जान सूख गई होगी बेचारों की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बाप रे, अच्छा हुआ सभी सुरक्षित बच गए.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कवर कर रही ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को लगी पुलिस की गोली, कैमरे पर कैद हुई दर्दनाक घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget