एक्सप्लोरर

क्या मनहूस है 13 तारीख और शुक्रवार का कनेक्शन, सोशल मीडिया पर बवाल क्यों काट रहे लोग?

13वें शुक्रवार का वास्तव में क्या मतलब है? सभी ने चाहे व्यंग्यात्मक रूप से या शाब्दिक रूप से, इसे 'अशुभ' ओवरलैप क्यों कहा? आइए कुछ पुरानी कहानियों में आपको लेकर चलते हैं.

Trending News: दुनिया में कई सारे लोग आपने अंधविश्वासी देखे होंगे, जो तरह-तरह के अंधविश्वास में यकीन रखते हैं. आपने सुना होगा कि फलां तारीख को ये मत करो या फलां दिन पर ये काम मत करो. दिनों और तारीखों के मेलजोल की ये बहस काफी लंबी है और हजरत आदम के जमाने से चली आ रही है. इन दिनों सितंबर की 13 तारीख को लेकर भी लोगों के बीच एक चर्चा आम हो रखी है और वो ये कि सितंबर की 13 तारीख को शुक्रवार है यानी आज का दिन. लोग 3, 13, 30 का एक योग लेकर चलते हैं जिनमें 13 तारीख को सबसे मनहूस माना जाता है, और अगर 13 तारीख को शुक्रवार पड़ जाए तो यह आग में घी का काम करता है. इसके पीछे की क्या है कहानी, आइए आपको बताते हैं.

13 तारीख और शुक्रवार को लोग क्यों मानते हैं मनहूस

वैसे तो ये कह पाना मुश्किल है कि 13 तारीख को मनहूस मानने की शुरुआत कहां से हुई, लेकिन इसे कई हजार सालों से लोगों ने अपने ऊपर हावी रखा है. संख्या 13 के कथित रूप से अशुभ होने का पहला संकेत नॉर्स पौराणिक कथाओं में है, जैसा कि चार्ल्स पानाटी की किताब एक्स्ट्राऑर्डिनरी ऑरिजिंस ऑफ एवरीडे थिंग्स में बताया गया है. कहानी यह है कि शरारत के देवता लोकी ने एक भोज के दौरान असगार्ड के राजसी वल्लाह में घुसपैठ की. इस दौरान वहां लोगों की संख्या देवता को मिलाकर 13 हो गई और इसी दौरान वहां एक बुरी दुर्घटना घटी जिसमें अंधे भगवान होडर ने अपने भाई बाल्डर, प्रकाश, चमक, आनंद, पवित्रता, शांति और क्षमा के देवता को एक तीर से मार डाला, जिससे उनकी तुरंत मृत्यु हो गई. कहा जाता है कि इसके बाद से ही संख्या 13 को अशुभ माना जाने लगा.

यह भी पढ़ें: आलू नीचे गिरा या मेंढक मेज पर आया? समोसे में टांग मिलने के बाद यूजर्स ने पूछे ऐसे मजेदार सवाल

यूरोप में शुक्रवार और 13 तारीख का योग अशुभ माना जाता है!

बात करें यूरोप की तो यह भी इस अफवाह से अछूता नहीं है. कहा जाता है कि बाइबिल में इस बात का जिक्र है जिसमें गुरुवार को एक दावत का आयोजन किया गया जिसे मौंदी गुरुवार के नाम से जाना जाता है. इस दावत में भी मेहमानों की संख्या 13 थी, और 13 वां मेहमान कोई और नहीं बल्कि यहूदा इस्करियोती था, ये वहीं शख्स था जिसने ईसा मसीह को धोखा दिया था जिसके बाद अगले दिन शुक्रवार को यीशु को सूली पर चढ़ा दिया गया था. CNN की एक रिपोर्ट में कई अप्रिय घटनाओं की सूची दी गई है, जो सभी शुक्रवार को हुई थीं. चाहे वह एडम और ईव का जन्नत में निषिद्ध सेब खाना हो, कैन का अपने भाई हाबिल की हत्या करना हो या फिर सोलोमन के मंदिर को गिराना हो. ये सभी घटनाएं शुक्रवार को ही हुई थी.

यह भी पढ़ें: "ऊ ला ला" गाने पर डेनमार्क में महिला ने किया ऐसा गजब का डांस, लोग बोले- ये डांस नहीं नशा है

सोशल मीडिया पर अजीब दावे कर रहे लोग

अब सोशल मीडिया पर 13 तारीख को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं और इस दिन शुक्रवार होने के चलते इसे सोशल मीडिया पर साल का सबसे मनहूस दिन माना जा रहा है. बहरहाल यह सब अंधविश्वास की एक कड़ी है जिसे सोशल मीडिया पर हवा मिल रही है. लोगों का कहना है कि आज के दिन कुछ अप्रिय घटना न हो जाए इसलिए वे डरे हुए हैं और दिन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'पैसा ही सब कुछ है' VIP दर्शन के लिए लोगों की गर्दन पकड़कर धकेलते दिखे बाउंसर, लाल बाग के राजा का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सीडेंट के बाद जापानी दुकानदार ने जीता भारतीय लड़की का दिल, वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद जापानी दुकानदार ने जीता भारतीय लड़की का दिल, वीडियो वायरल
ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल
ये है Monstor Swift Dzire, कार में लगा दिए ट्रैक्टर के पहिए; वीडियो वायरल
यूट्यूबर को भारी पड़ा रील्स पर सोना चमकाना, चोर उड़ा ले गए 944 ग्राम सोना
यूट्यूबर को भारी पड़ा रील्स पर सोना चमकाना, चोर उड़ा ले गए 944 ग्राम सोना
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget