एक्सप्लोरर

'पैसा ही सब कुछ है' VIP दर्शन के लिए लोगों की गर्दन पकड़कर धकेलते दिखे बाउंसर, लाल बाग के राजा का वीडियो वायरल

Viral Video: हाल ही में लाल बाग के राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वहां के लोगों ने भक्तों को उनकी हैसियत के हिसाब से अलग अलग कैटेगरी में बांट रखा है.

भगवान किसी एक के नहीं हैं, उनके मंदिर में हर किसी के लिए समान रूप से जगह है. लेकिन मशहूर मंदिरों में ये बात लोग लागू नहीं होने देते. हम बात कर रहे हैं मुंबई के लालबागचा राजा की, जहां आम लोगों और मशहूर हस्तियों को एकदम अलग तरह से ट्रीट किया जाता है. हाल ही में लाल बाग के राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वहां के लोगों ने भक्तों को हैसियत के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांट रखा है.

लालबागचा राजा में आम लोगों के साथ भेदभाव

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबके गणपति बप्पा के दर्शन जब आम लोग करते हैं तो उन्हें सिक्योरिटी एक मिनट के लिए भी हाथ नहीं जोड़ने देती. यहां तक कि दान पात्र में दक्षिणा डालने का भी उन्हें मौका नहीं मिलता. धक्के मार-मारकर उन्हें वहां से हटाया जा रहा है. जैसे ही भक्त बप्पा की मूर्ति के नजदीक पहुंचते हैं उनकी गर्दन पीछे से पकड़ कर उन्हें दूर हटा दिया जाता है, और ये सब करते हैं वहां खड़े बाउंसर. वहीं लाल बाग के राजा के दरबार में वीआईपी लोगों को ठीक इसके उलट ट्रीटमेंट दिया जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

यह भी पढ़ें: 3 BHK फ्लैट और 80 लाख रुपये का पैकेज, 11 हजार रुपये कमाने वाली तलाकशुदा महिला ने मांगा ऐसा हमसफर

वीआईपी लोगों को मिल रहा खास ट्रीटमेंट

इसके ठीक उलट लालबागचा राजा के दरबार का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक तरफ तो आम लोगों को धक्का देकर वहां से हटाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक वीआईपी फैमिली बप्पा की मूर्ति के पास खड़े होकर आराम से दर्शन कर रही है और परिवार सहित फोटो भी ले रही है. वहां उनसे कोई कुछ कहने वाला नहीं है. यह पहली बार नहीं है जब बप्पा के दरबार में इस तरह का भेदभाव हुआ हो, पिछले साल भी लालबाग के राजा के दरबार से इस तरह की घटनाएं सामने आई थी, जिसके बाद मुंबई के एक वकील ने वहां के कमेटी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी.

यह भी पढ़ें: 'थ्री इडियट' जैसे साइंस के फॉर्मूले से बचाई लोगों की जान, मुंबई के 'रैंचो' ने ऐसे किया कमाल

टीवी एक्ट्रेस के साथ हुई बदतमीजी

‘कुमकुम भाग्या’ और ‘पंड्या स्टोर’ एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गई थीं. जैसे ही दर्शन के लिए सिमरन की बारी आई, उनके  पीछे खड़ी उनकी मां ने एक फोटो क्लिक की. ये देखकर एक स्टाफ सदस्य ने अचानक उनकी मां का फोन छीन लिया. वहीं जब सिमरन की मां ने अपना फोन वापस लेने की कोशिश की तो उन्हें एक तरफ धकेल दिया गया. यह देखकर सिमरन ने हस्तक्षेप किया, लेकिन फिर उनके साथ बाउंसरों ने अभद्र व्यवहार किया. सिमरन ने आगे बताया कि जब उन्होंने घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की, तो स्टाफ ने उनका फोन भी छीनने का कोशिश की.

यह भी पढ़ें: ऑफिस में लड़ा रहे थे इश्क, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता तो अदालत पहुंचा कपल, यहां जानें

वीआईपी कल्चर के खिलाफ भड़के यूजर्स

वीडियो को NAUGHTYWORLD नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स का गुस्सा वीडियो को लेकर सातवें आसमान पर हैं. एक यूजर ने लिखा....बप्पा सब देख रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह के वीआईपी कल्चर को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए, बप्पा सभी के हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भगवान के दर पर भक्तों का अपमान क्यों. इसी दौरान एक यूजर ने लिखा...इस कमेटी की रोजी रोटी यहां आए भक्तों के चंदे पर चलती है. वीआईपी कल्चर खत्म करो.

यह भी पढ़ें: Video: ड्रेगन का ड्रोन शो, चीन ने 81 हजार ड्रोन आकाश में उड़ाकर किया लाइट शो, हैरान रह गए एलन मस्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget