एक्सप्लोरर

आलू नीचे गिरा या मेंढक मेज पर आया? समोसे में टांग मिलने के बाद यूजर्स ने पूछे ऐसे मजेदार सवाल

बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा था कि गाजियाबाद की एक नामचीन स्वीट शॉप से खरीदे गए एक समोसे में मेंढक की टांग पाई गई थी.

हाल ही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अभय खंड में स्थित मिठाई की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक ग्राहक को दुकान पर हंगामा करते दिखाया गया था, हंगामे की वजह परेशान करने वाली थी जिसमें दुकान पर समोसा खाने आए तीन लोगों में से एक के समोसे में मेंढक की टांग निकल आई थी. जिसके बाद इन लोगों ने दुकान पर जमकर बवाल काटा. लेकिन अब इस वीडियो को लेकर कई सारे सवाल खड़े किए जा रहे हैं, और यूजर्स वीडियो को लेकर समोसे वालों के खूब जमकर मजे ले रहे हैं.

समोसे में मेंढक की टांग निकलने के बाद हुआ था भयंकर बवाल

आपको बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा था कि गाजियाबाद की एक नामचीन स्वीट शॉप से खरीदे गए एक समोसे में मेंढक की टांग पाई गई थी. अब वीडियो को लेकर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें यूजर्स कमेंट कर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर सवाल खड़े  करते हुए पूछा कि आपको कैसे पता लगा कि यह मेंढक की ही टांग है. तो वहीं कई सारे यूजर्स का कहना है कि यह टांग बाद में समोसे में डाली गई है, अगर पहले से होती तो यह फ्राई हो चुकी होती.

आलू नीचे गिरा या मेंढक मेज पर आया? समोसे में टांग मिलने के बाद यूजर्स ने पूछे ऐसे मजेदार सवाल

यह भी पढ़ें: 'थ्री इडियट' जैसे साइंस के फॉर्मूले से बचाई लोगों की जान, मुंबई के 'रैंचो' ने ऐसे किया कमाल

आलू नीचे गिरा या मेंढक मेज पर आया?

इसके अलावा जब समोसे में मेंढक की टांग का मुद्दा गरमाया तो यूजर्स ने पूछा कि मेंढक समोसे के पास क्या लेने चला गया. आलू नीचे गिरा था या फिर मेंढक किचन स्लैब पर आ गया था. कई यूजर्स ने कमेंट किए कि अगर टांग समोसे में है तो मेंढक कहां गया. कुल मिलाकर वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. इसके अलावा भी कई सारे मजेदार कमेंट्स हैं, आइए आपको बताते हैं.

आलू नीचे गिरा या मेंढक मेज पर आया? समोसे में टांग मिलने के बाद यूजर्स ने पूछे ऐसे मजेदार सवाल

यह भी पढ़ें: Video: ड्रेगन का ड्रोन शो, चीन ने 81 हजार ड्रोन आकाश में उड़ाकर किया लाइट शो, हैरान रह गए एलन मस्क

अब 10 रुपये में चिकन लेग पीस कहां से लाएं

वीडियो को लेकर अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने अपने कमेंट्स के गोले दागे जिसके बाद रिएक्शन्स की ही बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा....भाई 10 रुपये के समोसे में मेंढक की ही टांग मिलेगी, चिकन लेग पीस तो मिलने से रहा. एक और यूजर ने लिखा....अरे लगता है भाई गलती से चाइना फूड शॉप पर चला गया. कुछ यूजर्स ने लिखा...खा ले भाई खा ले, वो चिकन लेग पीस है, बस चिकन को पोलियो हो गया है.

आलू नीचे गिरा या मेंढक मेज पर आया? समोसे में टांग मिलने के बाद यूजर्स ने पूछे ऐसे मजेदार सवाल

यह भी पढ़ें: 'पैसा ही सब कुछ है' VIP दर्शन के लिए लोगों की गर्दन पकड़कर धकेलते दिखे बाउंसर, लाल बाग के राजा का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget