एक्सप्लोरर

व्हेल मछलियों का 'कब्रिस्तान' बनी ये जगह, रहस्यमयी ढंग से हो रही मौतें!

ऑस्ट्रेलिया के चेन्स तट पर 100 के करीब व्हेल मछलियों की मौत हो गई है. किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इन मछलियां की मौत किस वजह से हुई.

दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में शुमार व्हेल मछली के ऊपर इन दिनों बड़ा खतरा मंडरा रहा है. एक जगह ऐसी है, जो व्हेल मछलियों का कब्रिस्तान बन गई है और वहां इनकी रहस्यमी ढंग से मौत हो रही है. व्हेल के जान गंवाने की वजह से समुद्री एक्सपर्ट भी हैरान हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पश्चिमी तट पर अब तक 100 के करीब व्हेल मछलियों की मौत हो चुकी है और इसकी वजह भी मालूम नहीं चल पाई है. 

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पश्चिमी तट पर व्हेल मछिलयां पहुंच रही हैं और फिर अपनी जान गंवा दे रही हैं. हाल ही में यहां पर 45 और व्हेल मछलियां पहुंचीं. लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, मगर इसमें कामयाबी नहीं मिली. जिन मछलियों ने जान गंवाई हैं, उन्हें पायलट व्हेल के तौर पर जाना जाता है. ये मछलियां ऑस्ट्रेलिया के चेन्स तट पर आकर मौत का शिकार हो जा रही हैं. 

व्हेल को बचाने के लिए टीम तैनात

व्हेल मछलियों को बचाने के लिए चेन्स तट पर 100 के करीब वाइल्डलाइफ ऑफिसर और 250 वॉलंटियर्स मौजूद हैं. मछलियों के मारे जाने की पहली जानकारी 25 जुलाई को पता चली, जब दर्जनों की संख्या में व्हेल यहां पर मृत पाई गईं. इसके बाद बाकी की व्हेल को बचाने के लिए टीमें भी तैनात की गईं, मगर इसका कोई भी फायदा देखने को नहीं मिला, क्योंकि फिर कुछ दर्जन और ने भी जान गंवा दी. 

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस ने बताया कि व्हेल मछिलयां तट पर आ गईं, जिसके बाद उन्हें गहरे पानी में भेजने की कोशिश हुी, मगर वो बार-बार छिछले पानी में लौट रही थीं. सर्विस का कहना है कि व्हेल्स को मारने का फैसला किया गया, ताकि उनके दर्द को कम किया जा सके. अगर वो यहां छिछले पानी में रहतीं, तब भी मौत का शिकार बनतीं, इसलिए ये निर्णय लिया गया. 

क्या है मौत की वजह?

व्हेल मछलियों का तट पर आकर ठहरना अभी तक रहस्य बना हुआ है. वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि तनाव और किसी तरह की बीमारी ऐसा करने की वजह हो सकती है, मगर इस पर ठोस तरह से कुछ नहीं कहा जा सकता है. मछलियों के कंकाल से सैंपल लिए गए हैं, एक बार उनके रिजल्ट आ जाएं, तो ही साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या है.

ये भी पढ़ें: सावधान! गंदी टॉयलेट सीट का कभी न करें इस्तेमाल, फैल सकते हैं ये 5 इंफेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget