एक्सप्लोरर

सावधान! गंदी टॉयलेट सीट का कभी न करें इस्तेमाल, हो सकते हैं ये 5 इंफेक्शन

टॉयलेट की वजह से कई तरह के इन्फेक्शन्स फैल सकते हैं. गंदी टॉयलेट सीट बीमारियों का घर होती है, जिससे बचना बहुत जरूरी होता है.

बैक्टीरिया के लिए टॉयलेट किसी जन्नत से कम नहीं होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें टॉयलेट में फलने-फूलने का पूरा मौका मिलता है. आमतौर पर टॉयलेट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया इन्फ्लूएंजा, हेपेटाइटिस, ई.कोली, स्टेफिलोकोकस, स्ट्रेप्टोकोकस, शिगेला, साल्मोनेला और नोरोवायरस होते हैं. आइए जानते हैं कि आप अपनी टॉयलेट सीट से किन पांच इन्फेक्शन्स के शिकार हो सकते हैं. 

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI): लोगों को अगर कहीं से सबसे ज्यादा UTI होने का खतरा होता है, तो वह है उनकी टॉयलेट सीट. गंदी टॉयलेट सीट पर मौजूद बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. यूटीआई में कीटाणु मूत्राशय, मूत्रमार्ग और कभी-कभी किडनी को भी संक्रमित कर देते हैं. इनसे बचने के लिए टॉयलेट सीट को साफ करना जरूरी होता है. 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस: एक ऐसा इंफेक्शन है, जिसमें वेजाइना में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है. इसकी वजह से वेजाइना संक्रमित होने का खतरा होता है. महिलाओं को बैक्टीरियल वेजिनोसिस की वजह से वेजाइना में खुजली और जलन का सामना करना पड़ता है. 

प्रोस्टेटाइटिस: गंदी टॉयलेट सीट की वजह से पुरुषों को प्रोस्टेटाइटिस से जूझना पड़ सकता है. बैक्टीरिया की वजह से हुए इंफेक्शन के चलते पुरुषों का प्रोस्टेट सूज जाता है. इस वजह से उन्हें दर्द का सामना करना पड़ता है. इंफेक्शन से जननांगों, कमर जैसी जगहों में दर्द होता है और उन्हें फ्लू जैसे लक्षण भी होते हैं. 

एसटीडी: अगर टॉयलेट सीट गंदी है, तो ये आपको एसटीडी जैसी बीमारी भी दे सकती है. ऐसा नहीं है कि ये बीमारी सिर्फ आपको सार्वजनिक टॉयलेट से ही हो सकती है, बल्कि घर के टॉयलेट भी एसटीडी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. हालांकि, इस तरह एसटीडी फैलने का खतरा बहुत कम होता है. आमतौर पर ये त्वचा से त्वचा के संपर्क के जरिए फैलता है. 

कैंडिडिआसिस: वेजाइना में यीस्ट के बढ़ने की वजह से महिलाओं में कैंडिडिआसिस हो सकता है. अगर कोई महिला गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल कर रही है, तो उसके ऊपर इस इंफेक्शन का ज्यादा खतरा होता है. 

कुल मिलाकर अगर आपको इन बीमारियों या इंफेक्शन से बचना है, तो सबसे बेहतर ये होगा कि आप अपने टॉयलेट को साफ-सुथरा रखें. कोशिश करें कि टॉयलेट सीट को हर रोज साफ किया जाए. इसके लिए आप बाजार में मौजूद क्लिनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डिमेंशिया के मरीजों के लिए 'संजीवनी बूटी' है जैतून का तेल, मौत के खतरे को कर सकता है कम, पढ़ें ये रिसर्च

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget