एक्सप्लोरर

एक हफ्ते में दो बार प्रेग्नेंट हुई महिला, दिया 3 बच्चों को जन्म, हैरान कर देगी ये घटना

26 साल की हेयर केयर एक्सपर्ट मिशेल ने बताया कि यह बहुत ही अजीबोगरीब स्थिति थी. वह यह जानकर काफी हैरान थीं कि प्रग्नेंट होने के बाद भी वह एक हफ्ते के अंदर दोबारा प्रग्नेंट हो गईं.

क्या कोई महिला एक हफ्ते में दो बार प्रेग्नेंट हो सकती है? यह सवाल सुनकर तो आपको भी अजीब लग रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है. कोई महिला एक हफ्ते में दो बार गर्भवती कैसे हो सकती है. हालांकि ऐसा नहीं है कि ये कोई मजाक है, बल्कि ऐसा मामला सच में पिट्सबर्ग में देखने को मिला है. पिट्सबर्ग की रहने वाली एक महिला हफ्ते में दो बार प्रेग्नेंट हुई. महिला का नाम डी मिशेल है. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी का पता चलने के एक हफ्ते बाद वह दोबारा तेज दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास गईं, जहां पता चला कि उनका गर्भ तेजी से बढ़ रहा है. 

26 साल की हेयर केयर एक्सपर्ट मिशेल ने बताया कि यह बहुत ही अजीबोगरीब स्थिति थी. वह यह जानकर काफी हैरान थीं कि प्रग्नेंट होने के बाद भी वह एक हफ्ते के अंदर दोबारा प्रग्नेंट हो गईं. उनके मंगेतर एंटोनियो लिविंगस्टन भी यह जानकर दंग रह गए कि वह एक नहीं, बल्कि एक साथ तीन बच्चों के पिता बनने वाले हैं. मिशेल ने टिकटॉक पर अपने जीवन की ये अजीबोगरीब कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि वह ये जानने के बाद रोने लग गईं कि वह तीन बच्चों की मां बनने वाली हैं. 

दोबारा कैसे प्रग्नेंट हो गई महिला?

मिशेल ने बताया कि उन्होंने जब अपना अल्ट्रासाउंड देखा तो काफी चौंक गई थीं, क्योंकि उसमें तीन बच्चे दिखाई दे रहे थे.  मिशेल ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं तो ऑलरेडी प्रेग्नेंट हूं तो मैं दोबारा प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हूं.' दरअसल इस कपल ने प्रेग्नेंसी के बाद संबंध बनाए थे, जिसके कारण महिला दोबारा प्रग्नेंट हो गई. 

ऐसा होना इंसानों में काफी दुर्लभ 

मिशेल ने बताया कि उनका गर्भाशय काफी तेजी से बढ़ रहा था. पेट में काफी दर्द हो रहा था, जिसके बाद वह अस्पताल गईं. उन्हें लगा कि शायद उनका गर्भपात हो रहा है, इसलिए उन्हें इतना तेज दर्द हो रहा है. हालांकि जब उन्हें पता चला कि वह एक बार फिर 2 और बच्चों की मां बनने जा रही हैं तो वह दंग रह गईं. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है. बता दें कि ये सुपरफेटेशन इंसानों में काफी दुर्लभ हैं. ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि महिला एक प्रग्नेंसी के साथ दूसरी बार फिर से प्रग्नेंट हो गई हो.

ये भी पढ़ें: दुकानदार ने नहीं करने दी चोरी, तो शख्स ने उसके सिर में लगाई आग, सामने आया डरावना VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral: फ्राइड चिकन में निकला Condom? कपल ने कंपनी पर ठोका केस
फ्राइड चिकन में निकला Condom? कपल ने कंपनी पर ठोका केस
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget