एक्सप्लोरर

दुकानदार ने नहीं करने दी चोरी, तो शख्स ने उसके सिर में लगाई आग, सामने आया डरावना VIDEO

कैलिफोर्निया की एक दुकान में एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा था. लेकिन जब दुकान की देखभाल कर रहे शख्स ने उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने बिना कुछ सोचे-समझे उसके सिर में आग लगा दी.

चोरी के आपने अब तक कई घटनाएं देखी और अपने कानों से सुनी होंगी. आमतौर पर चोरी की घटना को अंजाम तब दिया जाता है, जब लोकेशन पर कोई भी दूसरा शख्स मौजूद न हो. लेकिन आजकल चोर हों या लुटेरे, सभी के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब सरेआम चोरी या लूट की घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं घबराते. उन्हें अब किसी भी बात का डर नहीं रह गया है. अब जरा अमेरिका से सामने आई इस घटना को ही देख लीजिए. कैलिफोर्निया की एक दुकान में एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा था. लेकिन जब दुकान की देखभाल कर रहे शख्स ने उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने बिना कुछ सोचे-समझे उसके सिर में आग लगा दी. 

बताया जा रहा है कि ये घटना कैलिफोर्निया के एल सोब्रांटे में स्थित एपियन फूड एंड लिकर शॉप की है, जहां एक शख्स चोरी करने की मंशा के साथ घुसा था. लिकर शॉप में उस वक्त एक व्यक्ति मौजूद था, जो दुकान की देखभाल कर रहा था. डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शॉप की देखभाल एक सूरज नाम का व्यक्ति कर रहा था. 22 सितंबर को शॉप पर केंडल बर्टन नाम का एक शख्स आता है, जिसका इरादा चोरी करने का था. बर्टन दुकान में घुसते ही चोरी की घटना को अंजाम देने लगता है. यह बात जब सूरज को पता चलती है तो वो तुरंत उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ता है. 

दुकान से चुराए लाइटर फ्लूड से लगाई आग

जब बर्टन ने यह देखा कि सूरज उसे बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा है, तो उसने दुकान से ही चुराया हुए एक लाइटर फ्लूड से उसके सिर में आग लगा दी. आग लगाने के बाद सूरज छटपटाने लगा. उसको छटपटाता देख दुकान में मौजूद दूसरा शख्स बेसबॉल बैट लेकर उसकी मदद के लिए आया. सूरज ने बताया कि "मैंने चोर का हाथ पकड़ने की खूब कोशिश की, लेकिन उसने बस मुझे आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद मैं तुरंत टॉयलेट की तरफ भागा और अपने चेहरे को पानी से धोया."

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरज ने आगे बताया कि शॉप में वह पांच साल से कार्यरत है. कई बार ऐसी स्थिति आई, जब उसे या स्टोर के अन्य स्टाफ को चोरों से निपटना पड़ा है. मगर इस बार जो कुछ भी हुआ, ये घटना पहले कभी नहीं हुई थी. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्टोर स्टाफ ने उसे इस बात की चेतावनी दी थी कि बर्टन इस घटना के दिन कई बार लाइटर फ्लूड चुराने के लिए आया है, इसलिए सावधान रहना. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ ये खौफनाक घटना घट जाएगी. लाइटर फ्लूड के कारण सूरज का फेस, गर्दन, कंधा और छाती जल गई है. इस घटना से उसका परिवार भी सदमे में है. ऐसा बताया जा रहा है कि 38 साल के चोर बर्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसपर जानलेवा हथियार से हमला, आगजनी और लूट सहित कई संगीन आरोप लगाए गए हैं.  

ये भी पढ़ें: बेटे को जन्म दिया, खुशी से उसका चेहरा देखा, फिर कुछ सेकंड बाद ही दुनिया को अलविदा कह गई मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget