एक्सप्लोरर

सड़क पर घूमती नजर आई M3GAN की भूतनी , डर के मारे छूटे लोगों के पसीने, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये VIDEO

Viral Video: इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें M3GAN Halloween को सड़क पर खड़े होकर लोगो को डराते हुए देखा जा सकता है.

साल 2022 में हॉलीवुड की एक हॉरर या कहें भूतिया फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम M3GAN था. इस फिल्म में इंसानों की तरह दिखने वाली एक गुड़िया होती है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम करती है. ये गुड़िया इस तरह तैयार की गई, जो बच्चों के साथ दोस्त बन जाए. मगर देखने में ये गुड़िया इतनी शैतानी लगती है कि जो कोई भी इसे देखता है, वो डर ही जाए. इन दिनों इस गुड़िया को सड़क पर लोगों को डराते हुए देखा गया है.  

दरअसल, यह भूतिया गुड़िया सचमुच की भूतनी नहीं है, बल्कि एक बच्चे ने M3GAN Halloween की कॉस्ट्यूम पहनकर लोगों को डराने की कोशिश की. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा को सड़क पर खड़ा होकर अपने पड़ोसियों को डराते हुए देखा जा सकता है. ऐसा उसने हैलोवीन के त्योहार के दिन किया. हैलोविन में लोग भूतिया कपड़े पहनकर घूमते हैं. ये नटखट बच्चा भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली गुड़िया की कॉस्ट्यूम को पहनकर बिल्कुल उसी तरह बर्ताव कर रहा था, जैसा कि फिल्म M3GAN में गुड़िया ने किया था. उसे देखकर उसके पड़ोसी डर रहे हैं. क्योंकि वह बिल्कुल गुड़िया की तरह अजीबोगरीब तरीके से अपने हाथ-पांव हिला रहा है.

भूतिया फिल्मों का शौकीन है बच्चा

बच्चे का नाम टाइसन बताया गया है. अपने पड़ोसियों को डराने की हरकत में उसकी मां भी उसका साथ दे रही है. टाइसन की मां ने खुद ही इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है. टाइसन की मां म्या कूपर ने बताया कि मेरा बेटा 10 साल का है और वह भूतिया फिल्मों का शौकीन है. उसे न सिर्फ पड़ोसियों को डराने में मजा आता है, बल्कि वह उनके बच्चों को भी डराकर रखता है. म्या ने बताया कि उसने पिछले साल ही तय कर लिया था कि वह हैलोविन पर इस ड्रेस को पहनने वाला है. 

M3GAN डॉल का कॉस्ट्यूम क्यों चुना?

म्या कूपर ने बताया कि M3GAN को इसलिए चुना, क्योंकि उसे मालूम था कि पड़ोस के बच्चे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं करेंगे कि वह ऐसी ड्रेस पहनकर आएगा. टाइसन के डराने का वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ओबर्नडेल नामक शहर का है. हाल के वक्त में लोगों ने हैलोविन पर लोगों को डराने के लिए ऐसे कपड़े पहनने शुरू किए हैं, जो किसी खतरनाक भूतिया फिल्म के कैरेक्टर को दिखाते हों.

ये भी पढ़ें: Israel और Hamas के बीच शुरू हुआ भयंकर 'युद्ध', हवा में उड़ती मिसाइलें, भारी बमबारी, लोगों पर हमले, देखें कुछ खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget