एक्सप्लोरर

मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स

वायरल हो रहे इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का पानी अपने पूरे उफान पर है और बहाव इतना तेज है कि कोई भी चीज उसमें बह जाए.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एडवेंचर और स्टंट के नाम पर जान जोखिम में डालने वाले कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. बाढ़ जैसी भयानक स्थिति और उफान मारती नदी के खौफनाक मंजर के बीच एक शख्स जेट स्की (Jet Ski) लेकर सीधे पानी में उतर गया. तेज बहाव और ऊंची उठती लहरों के बीच शख्स ने जो जोखिम उठाया, उसने इंटरनेट की जनता के होश उड़ा दिए हैं.

लहरों ने निगला, पानी में हुआ गायब रुकीं लोगों की सांसें

वायरल हो रहे इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का पानी अपने पूरे उफान पर है और बहाव इतना तेज है कि कोई भी चीज उसमें बह जाए. ऐसे खतरनाक माहौल में यह शख्स अपनी जेट स्की के साथ पानी में कलाबाजियां दिखाने की कोशिश करता है. तभी अचानक नदी की एक भयंकर लहर जेट स्की से टकराती है और शख्स अपनी जेट स्की से अलग होकर सीधे पानी में जा गिरता है. अगले ही पल तेज लहरें उसे पूरी तरह अपने अंदर निगल लेती हैं और वह कुछ सेकंड के लिए पानी में गायब हो जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adson Ivan (@adson_ivan)

लहरों को चीरकर फिर थाम ली जेट स्की

वीडियो देखने वाले लोगों को लगा कि शख्स तेज बहाव में बह गया और कोई बड़ा हादसा हो गया. लेकिन तभी एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसे देखकर सब दंग रह गए. लहरों के बीच से अचानक वह शख्स तैरता हुआ बाहर निकला और बहती हुई अपनी जेट स्की को बड़ी फुर्ती से थाम लिया. मौत के मुहाने से इस तरह वापस लौटने का यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

यूजर्स ने बताया पागलपन

यह खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स इसे शख्स की अकल्पनीय बहादुरी और बेहतरीन कंट्रोल बता रहे हैं. वहीं, ज्यादातर लोग इस स्टंट पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि "बाढ़ और उफनती नदी में ऐसा स्टंट करना सरासर बेवकूफी है. एक छोटी सी गलती जान ले सकती थी." वीडियो को adson_ivan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget