एक्सप्लोरर

Israel और Hamas के बीच शुरू हुआ भयंकर 'युद्ध', हवा में उड़ती मिसाइलें, भारी बमबारी, लोगों पर हमले, देखें कुछ खौफनाक VIDEO

Israel Hamas War: इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी हमास चरमपंथी संगठन की जुर्रत को देखते हुए कमर कस ली है और सैनिकों को हर मोर्चे पर डटकर तैनात रहने का आदेश जारी कर दिया है.

Israel Palestine Conflict: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया में एक और युद्ध का तूफान आ गया है. इस बार 'युद्ध' की जद में इजराइल आया है, जहां हमास के बंदूकधारी लड़ाकों ने हमला कर दिया है. आज सुबह फिलिस्तीनी हथियारबंद लड़ाकों ने गाजा पट्टी से इजराइल में भारी बमबारी के साथ घुसपैठ कर दी. हमास के चरमपंथियों ने इजराइल पर एक के बाद एक इतने रॉकेट हमले किए कि गुस्साए इजराइल को तुरंत युद्ध का ऐलान करना पड़ा. इस्लामी गुट हमास ने 'ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड' के आरंभ होते ही इजराइल को एक-दो नहीं बल्कि कुल 5000  रॉकेट हमलों से लहुलूहान कर डाला.

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी हमास चरमपंथी संगठन की जुर्रत को देखते हुए कमर कस ली है और सैनिकों को हर मोर्चे पर डटकर तैनात रहने का आदेश जारी किया है. लड़ाकों के हमला बोलते ही इजराइल में आम लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है. हालांकि इजराइल के सैनिक भी अचानक आई इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम वीडियोज़ का सैलाब आ गया है, जिनको देखकर आप इजराइल के मौजूदा हालातों का अंदाजा लगा सकते हैं. आइए इजराइल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध से जुड़े कुछ वीजियोज़ पर नजर डालें.

यहां देखें युद्ध की कुछ खौफनाक वीडियो...

वीडियो नंबर-1: इस वीडियो में इजराइली वायुसेना गाजा में स्थित हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले करती हुई नजर आ रही है.

वीडियो नंबर-2: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास के लड़ाकों ने इजराइल के टैंकों को अपने कब्जे में लेकर आग के हवाले कर दिया है.

वीडियो नंबर-3: इस वीडियो को देखकर आप इजराइल की मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं. अचानक शुरू हुए इस हमले की वजह से इजराइल के लोग चिंता में हैं और अपने घरों में कैद होकर बैठे हैं.  


 
वीडियो नंबर-4: हमास के खिलाफ इजराइल ने 'Operation Iron Swords' शुरू किया है. इजराइल ने तीसरे गाजा टॉवर को नष्ट कर दिया है. 

वीडियो नंबर-5: फिलिस्तीनी लड़ाकों ने एक फेस्टिवल के दौरान छुट्टी मनाने आए इजराइली नागरिकों पर हमला बोल दिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले से फैली दहशत की वजह से नागरिक अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं. जबकि भारी हथियारों से लैस लड़के लगातार उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: न कभी हुआ प्यार...न कभी किसी से मिलने की होती है चाहत, 35 साल की इस महिला को लगता है पुरुषों से डर, बताई चौंकाने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget