एक्सप्लोरर

Video: विक्की कौशल के गाने तौबा-तौबा पर गांव की भाभी ने बच्चों के साथ किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में गांव की एक देहाती महिला अपने दो बच्चों के साथ तौबा तौबा गाने पर डांस करती दिख रही है.

Trending Video: विक्की कौशल का गाना तौबा तौबा लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. हर कोई इस गाने पर अपनी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने का जुगाड़ लगा रहा है. बच्चे ही नहीं बुजुर्ग भी तौबा तौबा गाने पर जिंदगी के मजे लेते हुए दिख रहे हैं. शहर ही नहीं गांव में भी अब लोग विक्की कौशल के गाने तौबा तौबा के दीवाने हुए जा रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में गांव की एक देहाती महिला अपने दो बच्चों के साथ तौबा तौबा गाने पर ठुमके लगाती दिख रही है.

बच्चों के साथ महिला ने लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में महिला के सिर पर खतरनाक डांस का भूत सवार है, मानों आज ऑस्कर लेकर ही मानेगी. देहाती महिला का डांस देखकर आपको टेरेंस और गीता मां जैसे कोरियोग्राफर की याद आ जाएगी. महिला के मूव्स ने इंटरनेट पर तबाही ला दी है. डांस करती महिला को देखकर आपको लगेगा कि आप किसी विश्व सुंदरी का डांस देख रहे हैं. अपने तौबा तौबा के नशे में खोई हुई महिला को ये भी होश नहीं है कि उसके आस पास क्या हो रहा है, बस बॉडी पर डांस और दिमाग में उसके वायरल होने का भूत सवार है.

देखें वीडियो

डांस के पीछे पति को भूल गई महिला

महिला अपने घर के आंगन में कैमरा लगा कर तौबा तौबा गाने पर डांस कर रही है. उसके साथ उसके दो बच्चे भी साथ में ठुमके लगा रहे हैं, लेकिन आप महिला का डेडिकेशन देखकर दोनों बच्चों को ऐसे इग्नोर कर देंगे जैसे महिला ने अपने पति को कर दिया. दरअसल, डांस करते हुए महिला के पीछे उसका पति काम से लौटा था. लेकिन पति की खैर लेने के बजाए महिला विक्की कौशल के गाने पर थिरक रही थी. उसे यह भी होश नहीं था कि उसका पति घर लौट आया है. हैरानी की बात तो ये है कि पति भी महिला को देखकर बिल्कुल नहीं चौंका, जैसे कि यह उसका रोज का काम हो.

विक्की कौशल की जगह इसे ही कास्ट कर लो

@AtTheatres नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुझे लगता है कि तौबा तौबा के ये मूव्स बुरे नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...विक्की कौशल की जगह इस महिला को ही कास्ट करना चाहिए था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शहर के छपरी रील मेकर से कई ज्यादा अच्छे मूव्स किए हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिया वालों का जवाब नहीं, बाढ़ में फंसने पर ड्राइवर ने दौड़ाई कार तो बोली विदेशी महिला, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget