एक्सप्लोरर

इंडिया वालों का जवाब नहीं, बाढ़ में फंसने पर ड्राइवर ने दौड़ाई कार तो बोली विदेशी महिला, देखें वीडियो

Viral Video: मुंबई के एक उबर ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई महिला हैरान रह गई और बोली की इंडिया वालों से ज्यादा कूल और कोई नहीं है.वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Trending Video: मुंबई और बारिश, अगर जन्नत और जहन्नम एक साथ देखने हों तो बारिश के मौसम में मुंबई चले जाइए. वहां भरा हुआ बाढ़ का पानी और बर्बाद होते लोगों के लिए यह सब जहन्नम से कम नहीं है. ऐसे में एक विदेशी महिला का रिएक्शन हैरान कर देने वाला है. इस समय मुंबई में बारिश से बाढ़ के हालात हो रहे हैं. इन सब में मुंबई के एक उबर ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई महिला हैरान रह गई और बोली की इंडिया वालों से ज्यादा कूल और कोई नहीं है.

बाढ़ में सरपट दौड़ाई कार

वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि अभी रात के तीन बज रहे थे और मुझे वक्त पर एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन यहां हर जगह पानी भरा हुआ था और बाढ़ के हालात थे. लेकिन मेरा उबर वाला ड्राइवर बोल रहा था कि कोई बात नहीं. इसके बाद महिला उस घटना का वीडियो बताती है जिस घटना की वह बात कर रही है. वीडियो में उबर ड्राइवर बाढ़ के पानी में कार को नागिन बनाता दिख रहा है. वह कार ऐसे भगा रहा है जैसे कार के पीछे उसकी जान के दुश्मन पड़े हों. पानी उछालते हुए कार सरपट दौड़े जा रही है और महिला इन सब को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रही है. ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल देख कर विदेशी महिला भी हैरान रह गई.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bree Steele (@breesteele.mp3)

इंडिया वालों से कूल कोई नहीं

मुंबई के ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल देखकर महिला अपने आप को तारीफ करने से नहीं रोक पाई, उसने कहा कि भारत के लोग सबसे ज्यादा कूल होते हैं, इनका कोई जवाब नहीं है. मैं बाढ़ में फंसी यह उम्मीद कर रही थी कि मेरी फ्लाइट मिस हो जाएगी, लेकिन मेरे उबर ड्राइवर ने कहा कि आप चिंता मत करो, और उसने मुझे समय से पहले पहुंचा दिया. मुझे दुख है कि मैं मुंबई से जा रही हूं, लेकिन जल्द ही वापस लौटूंगी.

ड्राइवर चला रहा था राम भरोसे

बाढ़ में कार चलाते ड्राइवर को देखकर लग रहा है कि वह खुद भगवान भरोसे कार चला रहा है. उसे इससे कोई मतलब नहीं है कि पानी के नीचे कोई गहरा गड्ढा हो सकता है, जिसमें अगर कार चली गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बस ड्राइवर साहब को विदेशी महिला के सामने रोला जमाना था इसलिए कार को टॉप गियर में दौड़ा दिया.

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Bree Steele नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 2 लाख 45 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बहन जी ड्राइवर ने आपकी जान को मुसीबत में डाला है. एक और यूजर ने लिखा...यह भारत है, यहां एक से एक हैवी ड्राइवर हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह सुरक्षित नहीं था, लेकिन भारतीय चिल हैं.

यह भी पढ़ें: अब कभी खड़ा नहीं हो पाएगा! कॉलेज में स्टंट दिखा रहे लड़के के साथ हुआ कुछ ऐसा कि कांप जाएंगे आप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह सिर्फ भारत में मुमकिन है'... ब्लड सैंपल की होम सर्विस देख चौंक गई अमेरिकी महिला- वीडियो वायरल
'यह सिर्फ भारत में मुमकिन है'... ब्लड सैंपल की होम सर्विस देख चौंक गई अमेरिकी महिला- वीडियो वायरल
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Video: घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से उखड़ा खंभा और आ गई बाढ़- वीडियो वायरल
घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से उखड़ा खंभा और आ गई बाढ़- वीडियो वायरल
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget