एक्सप्लोरर

नकली सांप के जरिए किया गया भूखे लंगूर के साथ बेहद गंदा प्रैंक, वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

Viral Video: इन दिनों एक प्रैंक वीडियो यूजर्स के गुस्से को भड़काते नजर आ रहा है. जिसमें एक रोटी के लिए लंगूर के साथ बेहद भद्दा प्रैंक करते देखा गया है. जिसे यूजर्स ने काफी गलत बताया है.

Prank Viral Video: धरती पर पाए जाने वाले हर जीव को जिंदा रहने के लिए खाना और पानी बेहद जरूरी होता है. आसान भाषा में कहा जाए तो इंसान से लेकर जानवर हर किसी को भूख लगती है. ऐसे में इंसान अपना पेट भरने के लिए मेहनत कर अनाज खरीदकर खाता है. वहीं कुछ जानवर जंगलों में अपने भोजन की तलाश करते हैं तो इंसानी बस्तियों के आस-पास रहने वाले जानवर इंसानों पर निर्भर रहते हैं. 

आमतौर पर हम शहरों में रहने वाले आवारा जानवरों को इंसानों का बचा हुआ खाना खाते देखते हैं तो कुछ घास चरते भी नजर आते हैं. फिलहाल इन दिनों एक एक लंगूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें किसी को उस लंगूर के साथ बेहद ही भद्दा मजाक करते देखा गया. वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने इस तरह के मजाक की काफी आलोचना भी की है.

View this post on Instagram
 
A post shared by RAJASTHANI_CULTURE (200k) (@rajasthani_best_song)

नकली सांप से लंगूर के साथ प्रैंक

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में एक शख्स अपने घर की छत पर लंगूर के खाने के लिए रोटी रखते देखा गया. जिसके साथ धागे से बंधा हुआ एक नकली सांप को ढककर रखा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे लंगूर दूर से घर की छत पर रोटी को देखता है तो वह उसे खाने के लिए उसके पास आ जाता है. जिसके बाद वह उसे उठाता है तो छुपा हुआ नकली सांप रोटी से बंधा होने के कारण उसके पास आ जाता है.

सांप को देख डरा लंगूर

जिसे देखते ही लंगूर अचानक से उछलता है और रोटी से दूर चला जाता है. फिर उसके बाद भूखा लंगूर तरसते हुए रोटी को देखते नजर आ रहा है. वहीं सांप को असली समझ वह उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर rajasthani_best_song नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 

यूजर्स का फूटा गुस्सा

फिलहाल खबर लिखे जाने तक एक लाख 68 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वहीं 2.8 मिलियन तकरीबन 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देख नाराज हुए यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि इन बेजूबान जानवरों के साथ मत करें. दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा कि इस तरह से जानवरों के साथ मजाक करना बेहद गतल है. तीसरे यूजर ने इस तरह की हरकत को बेहूदगी बताते हुए लिखा 'यह क्या बेहूदगी है. किसी को रोटी के लिए परेशान मत करो.'

यह भी पढ़ेंः शरारती अंदाज में बच्ची ने सुनाई पत्नी पर कविता, वीडियो देख निकल पड़ेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

Embed widget