एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस पर कचरा उठा रहा था विदेशी पर्यटक, कूड़ा फैलाने वालों पर भड़के यूजर्स; देखें वीडियो

कचरे के ढेर से आंखें फेरने की बजाय उसने झरने के किनारे पड़े प्लास्टिक और गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में डालना शुरू कर दिया. इस दृश्य को जिसने भी देखा, वो यही सोचता रह गया "हम क्यों नहीं करते ऐसा?"

हिमाचल की वादियों में जहां लोग सुकून और सैर-सपाटे के लिए आते हैं, वहां एक विदेशी शख्स ने ऐसा काम कर दिया जिसने हर किसी को आइना दिखा दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तरफ जहां लोग झरने के नीचे मौज-मस्ती में लगे हैं, कपल्स रील्स बना रहे हैं और कुछ सिर्फ फोटो खिंचवा कर चले जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक विदेशी नागरिक वो कर रहा है जो हम भारतीयों को बरसों से करना चाहिए था. कचरे के ढेर से आंखें फेरने की बजाय उसने झरने के किनारे पड़े प्लास्टिक और गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में डालना शुरू कर दिया. इस दृश्य को जिसने भी देखा, वो यही सोचता रह गया "हम क्यों नहीं करते ऐसा?"

झरने से गंदगी उठाकर कचरादान में डालता दिखा विदेशी पर्यटक

वीडियो में दिखाई देता है हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत झरना, जहां छुट्टी का दिन होने के चलते भीड़ उमड़ी हुई है. लोग पानी में नहा रहे हैं, हंसी-मजाक कर रहे हैं और झरने के पत्थरों पर बैठकर मौसम का मजा ले रहे हैं. लेकिन इसी भीड़ के बीच एक विदेशी युवक का व्यवहार सबसे अलग नजर आता है. वह शख्स खुद भी झरने के नीचे नहा रहा होता है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर आसपास फैली गंदगी और प्लास्टिक की बोतलों पर पड़ती है, वह नहाना छोड़कर उन्हें उठाने में जुट जाता है. झरने के किनारे पड़े चिप्स के पैकेट, पानी की खाली बोतलें और प्लास्टिक कवर वो एक-एक कर उठाता है और पास रखे कूड़ेदान में डालता है. दिलचस्प बात ये है कि वहां मौजूद किसी भी भारतीय या लोकल टूरिस्ट को न तो इससे कोई फर्क पड़ता है, न कोई उसकी मदद करता है. लोग वहीं बैठे अपने-अपने फोन में व्यस्त रहते हैं या पानी में उछलते-खिलखिलाते दिखते हैं.

भारतीय शख्स ने की जमकर तारीफ, शेयर किया वीडियो

हालांकि, इतने में एक स्थानीय युवक इस विदेशी को ऐसा करते हुए देख लेता है और उसे छिपे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है. वीडियो बनाते-बनाते वो उसकी तारीफ भी करता है. निखिल नामक शख्स ने वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा...शर्मनाक बात है कि एक विदेशी पर्यटक प्रकृति की सुंदरता के प्रति ज्यादा चिंतित है, जबकि स्थानीय पर्यटक बेशर्मी से ऐसी मनमोहक जगहों पर कूड़ा फेंकते रहते हैं. इसके लिए किसी सरकार या प्रशासन को दोष नहीं देना चाहिए. अगर हमें कभी भी एक स्वच्छ देश चाहिए तो लोगों को ही बदलना होगा. कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से वीडियो.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया इसे लाखों बार देखा गया तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर अपने विचार भी रखे. एक यूजर ने लिखा....हमसे ज्यादा परवाह तो इन विदेशियों को है, यही वजह है कि हम इनसे पीछे हैं. एक और यूजर ने लिखा....भाई को दिल से सलाम है, इन लोगों को जरा शर्म नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इस तरह के विदेशी पर्यटकों का हम दिल से सम्मान करते हैं और उनका हमेशा भारत में स्वागत है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget