एक्सप्लोरर

इसको जेल में डालो...चलते ट्रक पर करतब दिखाने लगा ड्राइवर तो भड़क गए यूजर्स, देखें वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रक तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ रहा है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस रफ्तार में भी ट्रक ड्राइवर अपनी ड्राइविंग सीट से उठता है और फिर....

Trending Video: चलता ट्रक, हवा से बातें करती रफ्तार और स्टंट का ऐसा खतरनाक नजारा जो किसी बॉलीवुड एक्शन फिल्म में भी देखने को ना मिले, कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है. इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई हैं और दिल दहल गया है, क्योंकि इसमें एक ट्रक ड्राइवर अपने ही चल रहे ट्रक में ऐसा हैरतअंगेज करतब करता है जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे "ये आदमी मौत को धोखा देकर जिंदगी के साथ स्टंट कर रहा है."

ट्रक ड्राइवर ने किया खतरनाक स्टंट

वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रक तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ रहा है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस रफ्तार में भी ट्रक ड्राइवर अपनी ड्राइविंग सीट से उठता है और फिर बड़ी ही सावधानी लेकिन बेहद जोखिम भरे अंदाज में ट्रक के बाहर की ओर झुकता है. वह विंड शीट के किनारे को पकड़कर ट्रक की बॉडी से लटकता है और चढ़ता-उतरता हुआ दूसरी साइड यानी कंडक्टर सीट तक पहुंच जाता है. फिर उसी तरीके से वो दोबारा वापसी करता है और आराम से आकर अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठ जाता है और इस पूरी प्रक्रिया में ट्रक की रफ्तार बिल्कुल भी धीमी नहीं होती. हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान ट्रक की रफ्तार भी काफी तेज है.

वीडियो देख भड़के लोग

इस स्टंट को देखकर जहां कुछ लोग उसके "कॉन्फिडेंस" और "बैलेन्स" की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं ज्यादातर लोग इस हरकत को पागलपन की हद बताते हुए उसकी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत से न केवल ट्रक ड्राइवर मारा जाएगा, बल्कि आसपास चल रहे वाहनों में बैठे लोगों को भी जान का पूरा पूरा जोखिम है.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

जेल में डालने की सलाह पर अड़े यूजर्स

वीडियो को @BhanuNand नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ट्रक के चालक को जल्द से जल्द जेल में डालना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...इसका लाइसेंस आजीवन के लिए निरस्त कर देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इतना मोटा चालान लगाया जाए कि भरते भरते जिंदगी निकल जाए.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
Viral Video: अमरूद खाए तो लग जाएगी लंका, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
अमरूद खाए तो लग जाएगी लंका, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म
14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म
Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget