एक्सप्लोरर

महिला फॉरेस्ट स्टाफ की बहादुरी, CPR से बंदर के बच्चे की जान बचाई, अब सोशल मीडिया पर आई तारीफों की बाढ़

तिरुवनंतपुरम में हुई एक घटना ने लोगों का दिल जीत लिया. यहां फॉरेस्ट स्टाफ की तीन आदिवासी महिलाओं ने बिजली का झटका लगने के बाद बेहोश हुए एक बंदर के बच्चे को CPR देकर उसकी जान बचाई.

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है, जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कई बार तो ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह घटना तिरुवनंतपुरम कल्लर गोल्डन वैली फॉरेस्ट चेक-पोस्ट के पास की है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.

यहां फॉरेस्ट स्टाफ की तीन आदिवासी महिलाओं ने बिजली का झटका लगने के बाद बेहोश हुए एक बंदर के बच्चे को CPR देकर उसकी जान बचाई. इसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग तीनों आदिवासी महिलाओं की तारीफ के पुल बांध रहे हैं. 

करेंट लगने के बाद हुआ बेहोश 

दरअसल, तिरुवनंतपुरम में दो छोटे बंदर हाई टेंशन पावर लाइन के संपर्क में आ गए. उनमें से एक बंदर पेड़ की टहनी पर गिर गया, जबकि दूसरा बंदर सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया और उसके माथे पर भी चोट आई. इसके बाद लोकल फॉरेस्ट स्टाफ की सदस्य आदिवासी महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और बिना देर किए बंदर के बच्‍चे को CPR द‍िया. कुछ ही समय में बंदर के बच्चे को होश आ गया और उसकी जान बच गई. इसके बाद तीनों महिलाओं ने बंदर के बच्चे के शरीर पर लगे घाव का इलाज करने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया. 

सोशल मीडिया पर आई तारीफों की बाढ़

तिरुवनंतपुरम की आदिवासी महिला फॉरेस्ट स्टाफ की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग और आम लोग तीनों महिलाओं की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें साहस का प्रतीक बता रहे हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फॉरेस्ट स्टाफ में से एक ने कहा कि जंगल के जानवरों से हमें कई बार नुकसान हुआ है, लेकिन हम कभी भी इन छोटे प्राणियों से मुंह नहीं मोड़ते. हम हमेशा जंगल और इसके जीवों के साथ रहते हैं. वहीं इस घटना का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक यूजर लिखता है कि 100% डेडि‍केशन काफी नहीं है इसलिए मह‍िलाओं ने 200% द‍िया. वहीं एक यूजर ने कहा क‍ि जिस पल मां बंदर ने बच्चे को उठाया, वह बहुत अच्छा लगा. एक और यूजर ने कहा क‍ि आदिवासी लोग नेचर के करीब होते हैं, वे जानते हैं कि इसे कैसे बचाना है. एक यूजर ने तो फॉरेस्‍ट स्‍टाफ की महिलाओं को लाइफटाइम हीरोइन्स का टैग भी दे दिया. 

ये भी पढ़ें-रोनाल्डो और बुमराह का कॉम्बो है ये बच्चा! बॉलिंग देखकर चौंक जाएंगे आप- वायरल हो रहा वीडियो

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget