एक्सप्लोरर

Top 10 Viral Video 2021: ये हैं इस साल के टॉप-10 वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर रहा दबदबा

Top 10 Viral Video 2021: यह साल खत्म होने वाला है और नया साल आने में कुछ दिन ही बाकी हैं. ऐसे में हम लेकर आए हैं आपके लिए साल 2021 के ऐसे टॉप 10 वायरल वीडियो, जो सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे.

Top 10 Viral Video 2021 : यह साल खत्म होने वाला है और नया साल आने में कुछ दिन ही बाकी हैं. इस साल कोरोना की दूसरी लहर और कुछ महीनों के लॉकडाउन की वजह से लोगों का काफी समय घर में ही बीता. इस दौरान सोशल मीडिया लोगों के लिए टाइम पास का बड़ा सहारा रहा. यहां इस साल कई ऐसे वीडियो आए जो खूब वायरल हुए और लगभग हर घर में देखे गए. यहां हम लेकर आए हैं आपके लिए साल 2021 के ऐसे टॉप 10 वायरल वीडियो, जो सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे.

1. पाउरी हो रही है

अगर साल 2021 में जिस वीडियो ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो यही है. पाकिस्तान की दनानीर मोबीन का दोस्तों के साथ रेकॉर्ड किया गया यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. यह न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि भारत में हर आदमी के जुबान पर चढ़ गया. पर इस गाने को भारत में और पॉपुलर किया यशराज मुखाते ने. इसमें उन्होंने अपना म्यूजिक जोड़ते हुए इसे और दिलचस्प बना दिया. इस वीडियो को यूट्यूब पर 70 मिलयन से अधिक व्यू मिले.

2. बचपन का प्यार

पाउरी हो रही है के बाद अगर कोई वीडियो सबसे ज्यादा देखा गया तो वह है ‘बचपन का प्या मेरा भूल नहीं जाना रे’. छत्तीसगढ़ के बच्चे सहदेव दर्दो का गाया यह गाना सोशल मीडिया के रास्ते से हर घर तक पहुंच गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by vishnu_singh91 (@only_mod031zzz)

3. डॉ. के.के. अग्रवाल को पत्नी से लाइव डांट

इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब राज किया. इस वीडियो में डॉ. के.के. अग्रवाल किसी प्रोग्राम में लाइव थे. इस बीच उनकी पत्नी का फोन आ जाता है. वह फोन पिक करके बात करते हुए टीका लगवाने की बात कहते हैं. इस पर पत्नी उन्हें खूब डांटती है. यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ.

4. जूम मीटिंग में श्वेता की पर्सनल बात

इस वायरल वीडियो को देखकर लोग खूब हंसे. यह वीडियो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया रहा. दरअसल इसमें जूम पर चल रही एक ऑफिस मीटिंग में श्वेता नाम की लड़की का माइक अनम्यूट रह जाता है. इसी दौरान उसके पास कोई कॉल आती है जिस पर वह अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने लगती है. मीटिंग में शामिल दूसरे दोस्त उसे माइक ऑन होने की बात कहते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देती है.

ये भी पढ़ें : Watch: अपनी दुल्हन को देख भावुक हुआ दूल्हा, स्टेज के करीब पहुंचने पर इस तरह किया अपने प्यार का इजहार

5. जूम कॉल के दौरान पति को किस करना

यह वीडियो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा. दरअसल इस वीडियो में एक टीचर स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ा रहे होते हैं. कैमरा ऑन होता है, इसी दौरान उनकी पत्नी आती हैं और उन्हें किस करने की कोशिश करती हैं. वह पत्नी को कैमरा ऑन होने की बात कहते हुए रोकते हैं.

6. केरल के मेडिकल स्टूडेंट्स का डांस

केरल से निकला यह वीडियो देखते-देखते पूरे देश में वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी कई दिनों तक छाया रहा. इसमें मेडिकल का एक छात्र और छात्रा रसपूतिन गाने पर शानदार डांस करते हैं. यह वीडियो काफी वायरल हुआ और इसे लाखों व्यू मिले. इस तरह यह भी इस साल के टॉप 10 वायरल वीडियो में शामिल हो गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naveen K Razak (@naveen_k_razak)

7. पीपीई किट में डॉक्टरों का कोविड मरीज को मोटिवेट करने के लिए डांस

कोरोना के खतरनाक समय के बीच आए इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीता. इसमें एक हॉस्पिटल के अंदर डॉक्टर पीपीई किट में होते हैं. वह कोरोना के मरीज को प्रेरित करने के लिए ‘सोचना क्या, जो भी होगा’ गाने पर डांस करते दिखते हैं. यह वीडियो भी जमकर वायरल हुआ.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें : Watch: रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया जो, आप पेट पकड़कर हंसेंगे देखकर वो

8. रेमडेसिवीर को बना दिया रेमो डिसूजा इंजेक्शन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिवीर की किल्लत के बीच आए इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा. इसमें एक लड़का एक पत्रकार के पूछने पर इस इंजेक्शन को रेमडेसिवीर की जगह रेमो डिसूजा बोल देता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

9. लॉकडाउन से पहले आंटी का शराब खरीदने जाना

दूसरी लहर के दौरान जब दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो एक महिला शराब की दुकान पर पहुंच जाती है. यहां पत्रकार के पूछने पर वह कहती है कि कोरोना को शराब से ही खत्म किया जा सकता है. मैं 35 साल से इसे ले रही हूं, मुझे कुछ समस्या नहीं हुई. वह यहीं नहीं रुकती, वह कहती है कि शराब के ठेके खुले रहने चाहिएं. शराब से डॉक्टर के पास जाने से बचे रहेंगे. महिला के शराब प्रेम का यह वीडियो भी इस साल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

10. कोरोना संक्रमित लड़की का ‘लव यू जिंदगी’ गाना

जब देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा था, उस समय कोरोना संक्रमित 30 साल की एक लड़की का अस्पताल के बेड से ‘लव यू जिंदगी’ के गाने को गुनगुनाने वाला यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें : David Warner Dance : सोशल मीडिया की पिच पर Allu Arjun बन डेविड वॉर्नर ने खेली धमाकेदार पारी, वीडियो देख Virat Kohli ने ली चुटकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
11 साल बाद पुणे लौटेगा NRI कपल, एआई और जॉब स्ट्रेस के कारण लिया फैसला
11 साल बाद पुणे लौटेगा NRI कपल, एआई और जॉब स्ट्रेस के कारण लिया फैसला
Viral Video: अस्पताल में तिरंगे पर झाड़ू लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
अस्पताल में तिरंगे पर झाड़ू लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget