एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर चढ़ाई करने को उबाल मार रहा मास्टर जी का खून...एप्लीकेशन लिख सरकार से मांगी इजाजत

मास्टर जी ने बाकायदा हाथ से लिखकर ये अपील की है कि देश की सीमाओं पर संकट की घड़ी है और वो अपनी सेवाएं वहां देना चाहते हैं. हालांकि शिक्षक का लड़ने का जज्बा सराहने लायक है.

Trending News: देश में जब कोई नागरिक सेना को सहयोग देने की बात करता है तो आमतौर पर लोग तारीफ करते हैं. लेकिन जब एक अंग्रेजी शिक्षक खुद ही शिक्षा विभाग को पत्र लिखे कि “मुझे भारत-पाक सीमा पर सेवा देने की अनुमति दी जाए,” तो मामला सिर्फ देशभक्ति का नहीं, हास्य का भी बन जाता है. बिहार के कटिहार जिले के एक शिक्षक का आवेदन पत्र इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें उन्होंने बाकायदा हाथ से लिखकर ये अपील की है कि देश की सीमाओं पर संकट की घड़ी है और वो अपनी सेवाएं वहां देना चाहते हैं. हालांकि शिक्षक का लड़ने का जज्बा सराहने लायक है लेकिन सोशल मीडिया कब किसी को बख्शता है, तो बस गुरु जी का भी कई यूजर्स ने पोपट बना दिया है.

शिक्षक ने जताई बॉर्डर पर जाने की इच्छा

इस ऐतिहासिक और हल्के खौफनाक आत्मविश्वास वाले आवेदन पत्र में शिक्षक महोदय ने लिखा है कि वे 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय जिला कैमूर में अंग्रेजी के शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और साथ ही NCC और NSS के भी अनुभवी हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें NCC में 'C' सर्टिफिकेट और ‘Bee’ ग्रेड मिला है, NSS में प्रशिक्षण भी प्राप्त है और वे इस प्रेरणा से ओतप्रोत हैं कि अब समय आ गया है जब उन्हें शिक्षा छोड़कर सीमा पर योगदान देना चाहिए. अब पाठकों को बता दें कि इस पत्र का शीर्षक ही अपने आप में ब्रह्मास्त्र है- “जंग जैसी आपात परिस्थिति में भारत-पाक सीमा पर सेना को सहयोग प्रदान करने हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में.”

गजब का दिखा आत्मविश्वास

पत्र की भाषा और आत्मविश्वास ऐसा है कि लगता है जैसे शिक्षा विभाग को संदेश दे रहे हों कि “आपको बस हां कहना है, बाकी बॉर्डर पर तैनाती मैं संभाल लूंगा.” हालांकि शिक्षक महोदय के कथनों से लगता है कि वे सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं, बस अस्थायी रूप से सहयोग देने जा रहे हैं. अब यह स्पष्ट नहीं है कि वो सीमा पर पढ़ाएंगे, प्रेरणात्मक भाषण देंगे या दुश्मन देश पर व्याकरण की बमबारी करेंगे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

लेकिन यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

पोस्ट को @btetctet नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जिया है बिहार के लाला, क्या बात है. एक और यूजर ने लिखा...मास्टर जी पढ़ाया आपसे जा नहीं रहा, पहले यहीं देश का फर्ज अदा कर लीजिए, बॉर्डर पर बाद में जाना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लो अब ये भी आ गए तालियां बटोरने, देशभक्ति का मजाक बनाकर रखा हुआ है.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget