एक्सप्लोरर

भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

1 मिनट 4 सेकेंड के वीडियो में इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को अपनी ताकत और मारक क्षमता का अहसास कराया है. वीडियो में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आप कहीं भी छिपे हों, इंडियन आर्मी आपको ढूंढ ही लेगी. 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता सैन्य संघर्ष अपने पीक पर पहुंच चुका है. भारत की ओर से पाकिस्तान के कई शहरों में की गई बमबारी और मिसाइल अटैक से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कई नेता भारत के हमलों के बाद अपनी ही हुकूमत को कोस रहे हैं. इतना ही नहीं, भारत के हमलों से पाकिस्तानी सेना भी सन्न रह गई है, क्योंकि उसके पास भारत की मिसाइलों और फाइटर जेटों का रोकने का कोई ऑप्शन नहीं है. 

ऐसे में इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान समेत भारत का कोई भी दुश्मन दहल जाएगा. 1 मिनट 4 सेकेंड के इस वीडियो में इंडियन आर्मी ने दुनिया को अपनी ताकत और मारक क्षमता का अहसास कराया है. वीडियो में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आप कहीं भी छिपे हों, इंडियन आर्मी आपको ढूंढ ही लेगी. 

ताकत देख दहल जाएगा दुश्मन

इंडियन आर्मी द्वारा शेयर किए गए 1 मिनट 4 सेकेंड के वीडियो में भारतीय सेना की ताकत और उसके हथियारों से दुश्मन को रूबरू कराया गया है. इस वीडियो में मशीन गन, टैंक, मोर्टार, रॉकेट लॉन्चर जैसे खतरनाक हथियारों की ताकत से दुनिया को रूबरू कराया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर भारत का कोई भी दुश्मन अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर हो सकता है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है 'प्रहाराय सन्निहिता:, जयाय प्रशिक्षिता:' , जिसका अर्थ है- "Ready to Strike, Trained to Win." इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इंडियन आर्मी और उसके जवानों को नमन कर रहे हैं और पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं. 

कभी भी घुटनों पर आ सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान की ओर से हो रही हर गोलीबारी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. वहीं, लाहौर, इस्लामाबाद, कराची और सियालकोट जैसे शहरों में भी भारतीय वायु सेना ने कई धमाके किए हैं. भारत ने जवाबी कार्रवाई से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जब चाहे पाकिस्तान को घुटने पर ला सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच इस संघर्ष की शुरुआत पहलगाम हमले के बाद हुई, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी थी. इस हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया और नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. 

यह भी पढ़ें: IPL बाहर जाए तो मिले सुकून! कहने पर पाक एंकर को एक्सपर्ट ने लगाई फटकार; कहा- जंग आपके सुकून के लिए नहीं...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget