एक्सप्लोरर

करोड़पति होना बना गुनाह! शख्स बोला- मम्मी पापा को पता चला, तो घर से भगा देंगे

स्विटज़रलैंड के ज्यूरिख में रहने वाले एंटरप्रेन्योर ग्यूसेप फिओरेंटीनो ने कहा कि "मैं अपने माता-पिता को यह बात नहीं बता सकता है मैं एक करोड़पति हूं. क्योंकि ऐसा करने पर वे मुझे छोड़ देंगे".

सोचिए अगर आप कभी करोड़पति बन जाते हैं तो सबसे पहला काम क्या करेंगे? बेशक अपने पेरेंट्स को बताएंगे. क्योंकि इस बात से सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होगी. मगर क्या आप जानते हैं कि स्विटज़रलैंड के एक 26 साल के शख्स ने अपने पैरेंट्स से यह बात छुपाई हुई है कि वो करोड़ों का मालिक है. स्विटज़रलैंड के ज्यूरिख में रहने वाले एंटरप्रेन्योर ग्यूसेप फिओरेंटीनो ने कहा कि "मैं अपने माता-पिता को यह बात नहीं बता सकता है मैं एक करोड़पति हूं. क्योंकि ऐसा करने पर वे मुझे छोड़ देंगे".

फिओरेंटीनो के माता-पिता उसके बचपन के दौरान सिसिली (इटली) से स्विटजरलैंड चले गए, जहां माना जाता है कि माफिया की उत्पत्ति हुई थी. ग्यूसेप फिओरेंटीनो फिलहाल ज्यूरिख में रह रहा है. उसने बताया कि वो ई-कॉमर्स के माध्यम से इतना अमीर बन गया. हालांकि उसने अपने परिवार को कभी इस बारे में नहीं बताया. क्योंकि उसे लगता है कि माता-पिता उसको एक माफिया समझेंगे. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिओरेंटीनो ने कहा, 'मेरे माता-पिता यह नहीं समझ पाएंगे कि ये पैसे मैंने कैसे बनाएं. मैं उन्हें सच नहीं बता सकता, क्योंकि वे कभी समझ ही नहीं पाएंगे. उन्होंने सामान को फिर से बेचकर लाभ कमाने के बारे में कभी नहीं सुना. यही वजह है कि वे मुझे गलत समझ सकते हैं.'

'पेरेंट्स नहीं समझेंगे'

ग्यूसेप ने कहा कि मेरे पेरेंट्स यह जानते हैं कि मैं एक अच्छा इंसान हूं. लेकिन फिर भी वो समझेंगे कि मैंने इतने पैसे क्रिमिनल एक्टिविटीज़ से कमाएं हैं. मेरे पास 27,000 पाउंड मूल्य (23.57 लाख रुपये) की एक हीरे की घड़ी है. लेकिन मैं इसे कभी भी उनके सामने नहीं पहनता. क्योंकि मेरे माता-पिता समझेंगे कि मैं एक बुरा लड़का हूं.' ग्यूसेप अपने बिजनेस 3CC Group AG के जरिए हर महीने 85,000 पाउंड (83.69 लाख रुपये) कमाता है. उसे मैकलारेन 570एस और मर्सिडीज एएमजी जीएलसी जैसी हाई-क्लास कारों से प्यार है. उसने दुबई, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र जैसी शानदार जगहों पर छुट्टियां मनाई हैं.

ग्यूसेप ने सुनाई तरक्की की कहानी

ग्यूसेप ने बताया, 'जब मैं 16 साल का था, तब मैंने एक स्विस बैंक में इंटर्नशिप की थी. बाद में मुझे नौकरी ऑफर की गई. मेरे माता-पिता को लगता है कि मैं अब भी वहां काम करता हूं. मैं हमेशा से ही अमीर बनना चाहता था. हालांकि यह नहीं जानता था कि कैसे बना जाए. हालांकि फिर मैं ई-कॉमर्स के कॉन्टैक्ट में आया. मैंने पहले छोटे-छोटे कपड़े ऑनलाइन बेचना शुरू किया. फिर बड़े सामानों को बेचना शुरू किया. जब मैं 23 साल का हुआ तो मैंने बैंक की अपनी नौकरी छोड़ दी और तब से फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

'लोग माफिया कहेंगे'

ज्यूसेप्पे ने कहा कि दक्षिणी इटली काफी गरीब है. वहां पैसे वाले ज्यादातर लोग माफिया हैं. अगर आप डिजाइनर कपड़े, लक्जरी घड़ी और हाई-क्लास कारों के जरिए अपनी दौलत का इजहार करेंगे तो हर कोई यही समझेगा कि आप भी इसी गिरोह का हिस्सा हैं. यही वजह है कि मैं अपने माता-पिता को यह बात नहीं बता सकता.

ये भी पढ़ें: कहीं गलत तरीके से कॉफी तो नहीं पी रहे आप? जान लें सही तरीका, वरना इन बीमारियों को आपसे हो जाएगा 'प्यार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget