टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेजी से दुकान की कुर्सी पर उल्टे लेटे वर्दीधारी का वीडियो वायरल. यूजर्स कमेंट्स में पुलिस के अनुशासन और जिम्मेदारी पर उठा रहे सवाल.

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक वर्दी पहने पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वायरल वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति कुर्सी पर उल्टा लेटा दिखाई दे रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में इस हालत में पहुंच गया. वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस की जिम्मेदारी और अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
शराब की दुकान पर कुर्सी पर उल्टा लेटा दिखा वर्दीधारी
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति कुर्सी पर पीछे की ओर उल्टा लेटा नजर आ रहा है. उसके दोनों हाथ फैले हुए हैं और वह सामान्य स्थिति में बैठा हुआ नहीं दिख रहा है. वीडियो में आसपास शराब की दुकान जैसा माहौल नजर आ रहा है. वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी शराब पीने के बाद अपना संतुलन खो बैठा और इसी हालत में कुर्सी पर लुढ़क गया. वीडियो में व्यक्ति की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कुर्सी पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा है. इसी वजह से यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.
यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
सिपाही जी ठेके के अंदर शराब पीते पीते उल्टा होकर लुढ़क गए चित्रकूट में खाकी वर्दी पहनकर ठेके पर शराब पीने पहुंचे पुलिसकर्मी जी शराब पीते पीते हो गए नशे में वहीं बैठे स्टूल पर लुढ़क गए पैर ऊपर सर नीचे हो गया शराब की दुकान में टल्ली पड़े पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल https://t.co/CV6VUtdlfP
— दिनेश राजपूत पत्रकार लखनऊ (@R14560700Dinesh) October 22, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की वर्दी और जिम्मेदारी को लेकर लोग अपनी राय कमेंट्स के जरिए रख रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि जिन पुलिसकर्मियों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, उनसे अनुशासन और जिम्मेदारी की उम्मीद भी की जाती है. वहीं, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर कानून की रखवाली करने वाला ही ऐसी हालत में दिखाई दे, तो आम जनता उससे क्या उम्मीद करेगी?
कुछ यूजर्स इस वीडियो पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि कानून संभालने वाला ही खुद संभल नहीं पा रहा है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह के मामलों की जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर चर्चा जारी है.
यह भी पढ़ें : समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स






















