एक्सप्लोरर

रामायण के "श्री राम" से मिलकर रोने लगे स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य, Video देख इमोशनल हुए लोग

Viral Video: रामायण फेम अरुण गोविल से मिलकर स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य बहुत भावुक हो गए और उनको गले से लगाकर बोले- मुझे राम चाहिए.

Trending Shri Ram Video: दशकों पहले आए प्रसिद्ध सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल प्ले करके एक्टर अरुण गोविल ने सबके दिलों में एक अमिट छाप छोड़ दी है. आलम ये है कि आज भी उन्हें राम के निभाए अपने किरदार के लिए याद किया जाता है. इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो एक्टर को साक्षात राम के रूप में ही देखते हैं और उनको पूजते हैं. स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य का अभिनेता अरुण गोविल के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जगद्गुरु, पॉपुलर अभिनेता को सीने से लगाकर रो रहे हैं.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक सत्संग चल रहा था जहां अभिनेता अरुण गोविल भी पहुंचते हैं और रामभद्राचार्य के पैर छूकर उनका अभिवादन करते हैं. तभी रामभद्राचार्य अभिनेता को अपने सीने से लगा लेते हैं. इस दौरान रामभद्राचार्य काफी भावुक हो जाते हैं और रोने भी लगते हैं. वीडियो में इन्हीं भावुक लम्हों को कैद कर लिया गया है, जो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स को भी इमोशनल कर रहा है.

वीडियो देखिए:

भावुक हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य

वीडियो में आपने देखा कि कैसे अपने प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जगद्गुरु रामभद्राचार्य, रामायण में श्री राम का चरित्र निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल से मिलकर बेहद भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया. ये वीडियो जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं. दरअसल राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को कुछ लोगों ने अपने मन-मस्तिष्क में ऐसा बिठाया कि अरुण गोविल में ही लोगों को प्रभु श्री राम की छवि दिखने लगी है.

इतना ही नहीं रामानंद सागर की बनाई रामायण के बाद न जाने और कितने सीरियल बनें, जिसमें अन्य अभिनेताओं ने भी श्री राम का रोल अच्छे तरीके से निभाया है, लेकिन लोगों की आस्था का आलम ये है कि वो अरुण गोविल में ही प्रभु राम की छवि देखते हैं. ये शायद इसलिए भी क्योंकि रामानंद सागर की बनाई रामायण के हर एक किरदार ने लोगों के दिल में एक अमिट वाली छाप छोड़ दी है.

ये भी पढ़ें: बंदरों के साथ बच्चे को खेलता देख हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget