एक्सप्लोरर

अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी! अंतरिक्ष से लौटी सुनीता विलियम्स ने अपने कुत्तों पर यूं लुटाया प्यार, वायरल हो रहा वीडियो

1 अप्रैल को विलियम्स ने एक्स पर अपनी घर वापसी का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया. जैसे ही वह बाहर निकली, गनर और गोर्बी उत्साह से उसकी ओर दौड़े, उनकी पूंछें बेकाबू खुशी में हिल रही थीं.

Trending Video: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष की अपनी यात्रा में कई आयाम स्थापित किए और इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष  में कई महीने भी बिताए. लेकिन उनके लिए अपने दो सबसे वफादार साथियों अपने लैब्राडोर रिट्रीवर्स, गनर और गोर्बी के पास लौटने की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता. जी हां, ये दोनों ही सुनीता विलियम्स के पालतू कुत्ते हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने बिताने के बाद, विलियम्स आखिरकार 18 मार्च, 2025 को धरती पर वापस आ गईं. हालांकि अपने परिवार, अपने पति, मां और बच्चों से मिलने के लिए बैचेन थी. लेकिन सबसे ज्यादा खुशी उन्हें अपने कुत्तों से मिलकर हुई.

धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स ने अपने कुत्तों पर लुटाया प्यार

1 अप्रैल को विलियम्स ने एक्स पर अपनी घर वापसी का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया. जैसे ही वह बाहर निकली, गनर और गोर्बी उत्साह से उसकी ओर दौड़े, उनकी पूंछें बेकाबू खुशी में हिल रही थीं. गनर ने एक खास पल में उसके लिए एक छड़ी भी लाकर दी. शायद कुत्तों की भाषा में घर वापसी का तोहफा इससे बेहतरीन नहीं हो सकता था. विलियम्स ने वीडियो को बस इतना ही कैप्शन दिया... "अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी." सुनीता विलियम्स के इस वीडियो पर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

अपने परिवार से ज्यादा कुत्तों से मिल गया प्यार

अंतरिक्ष में अपनी उपलब्धियों के लिए जानी जाने वाली सुनीता विलियम्स ने अक्सर जानवरों, खासकर अपने कुत्तों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की हैं. अपने परिवार, अपने पति, अपनी मां, अपने भाई जे थॉमस और अपनी बहन दीना अन्नाद के साथ अपने गहरे रिश्ते के बावजूद, गनर और गोर्बी के साथ उनका रिश्ता वास्तव में कुछ खास है. सालों से, वे उनके लिए आराम और खुशी का जरिया रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे

यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आपके घर में आपका इससे प्यारा स्वागत नहीं हो सकता था. एक और यूजर ने लिखा...कितने प्यारे कुत्ते हैं, मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन जानवरों से ज्यादा वफदार और कोई नहीं.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'बचा लो प्रभू पतियों को'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget