बेघर बच्चों के लिए सेल्समैन रोज लगाता है टीवी, Video देख पिघला लोगों का दिल
Viral Video: वायरल हो रहे इस दिल जीत लेने वाले वीडियो में एक सेल्समैन, शो रूम के अंदर लगी टीवी से, बेघर बच्चों को ये सिलेक्ट करने देता है कि उन्हें टेलीविजन पर क्या देखना है.

Trending Kids Video: जब आप किसी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में जाते हैं, तो वहां डेमो के लिए आपने कई टेलीविजन सेट को एक साथ फिजूल में चलते हुए अक्सर देखा होगा. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐसे ही एक शोरूम में काम करने वाला शख्स, हर शाम एक टीवी पर वही प्रोग्राम लगाता है, जो सड़क पर मौजूद बेघर बच्चे (Homeless KIds) देखने पसंद करते हैं. इस वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.
ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. एक सेल्समैन का ये वीडियो (Salesman Viral Video) अच्छे कारणों की वजह से वायरल हो गया है, जिसमें बेघर बच्चों को यह सिलेक्ट करने दिया जा रहा है कि उन्हें टेलीविजन पर अपना कौन सा पसंदीदा प्रोग्राम देखना है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस सेल्समैन की दयालुता के कायल हो जाएंगे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बेघर बच्चों के लिए सेल्समैन को उनका पसंदीदा चैनल लगाता देख, लोगों का दिल पिघल रहा है.
वीडियो देखिए:
Store incharge let's homeless street kids choose what to watch on the display TV every evening. pic.twitter.com/ElOPGL61Fb
— Gautam Trivedi (@KaptanHindustan) January 5, 2023
सेल्समैन ने किया सबको इंप्रेस
इस वीडियो को देखने बाद यकीन होता है कि यदि आप किसी के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो उसके लिए पैसे खर्च ही करना जरूरी नहीं होता है. कुछ ऐसे छोटे-छोटे काम भी होते हैं जिनसे लोगों के बीच खुशियों को बांटा जा सकता है. ये वीडियो भी यही दिखाता है कि कैसे ये सेल्समैन इन बेघर बच्चों के चेहरे पर हर दिन एक बड़ी सी मुस्कान ला देता है.
ये भी पढ़ें:
Source: IOCL

























