एक्सप्लोरर

रणवीर इलाहाबादिया का इंडियाज गॉट लेटेंट वाला वीडियो हो रहा जमकर वायरल, इस चीज को लेकर किया था सवाल

हाल ही में समय रैना के एक रोस्टिंग शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर इलाहबादिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक फीमेल कंटेस्टेंट को ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे लेकर वो अब ट्रोल हो रहे हैं.

पिछले कुछ सालों में पॉडकास्ट की दुनिया का रुख बदल देने वाले रणबीर इलाहाबादिया वैसे तो अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. वो देश की कई बड़ी हस्तियों का पॉडकास्ट होस्ट कर चुके हैं. इतना ही नहीं, कई बड़े लोग खुद उनके साथ पॉडकास्ट करने को आतुर रहते हैं. लेकिन इस बार ऐसा क्या हो गया कि टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक पर रणवीर इलाहबादिया पर एक्शन की मांग कर रहा है. आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह है समय रैना का शो इंडियाज गोट लेटेंट, जहां हाल ही में रणवीर इलाहबादिया भी आए हुए थे और वहां उनकी जुबान से कुछ ऐसा निकला कि हर कोई उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है.

रणवीर इलाहबादिया पर क्यों हो रहा विवाद

दरअसल, हाल ही में समय रैना के एक रोस्टिंग शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर इलाहबादिया पहुंचे थे, जहां एक फीमेल कंटेस्टेंट से उन्होंने उनके पेरेंट्स को लेकर एक अश्लील सवाल पूछ लिया. जिसके बाद स्टेज पर बैठे बाकी गेस्ट भी जोर जोर से तालियां बजाकर हूटिंग करना शुरू कर देते हैं. अब उनके इस सवाल को लेकर हर तरफ विवाद छिड़ गया है. लोग उनके इस बयान को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे अश्लीलता वाला कंटेंट करार दे रहे हैं. अब रणवीर इलाहबादिया के साथ साथ समय रैना और अपूर्वा के खिलाफ भी कानूनी एक्शन की मांग कर रहे हैं.

इससे पहले भी विवादों में रहा है इंडिया गॉट लेटेंट

आपको बताते चलें कि समय रैना का शो इंडिया गोट लेटेंट कई बार विवादों में रह चुका है. इससे पहले भी वहां पर कई तरह की विवादास्पद और अश्लील बातें खुलेआम हो चुकी हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर लोग रणवीर और समय रैना का पुरजोर विरोध करते हुए दोनों पर कानूनी एक्शन की मांग कर रहे हैं. जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिला चुके हैं. जिसके बाद रणवीर का माफी मांगने का वीडियो भी वायरल हो चुका है.

यह भी पढ़ें: उड़ान के 24 घंटे बाद भी लैंड नहीं किया प्लेन! खोजने में एयरलाइन के छूटे पसीने, खबर जान हैरान रह जाएंगे आप

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कॉमेडी के नाम पर इस तरह की फूहड़ता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह की मानसिकता वाले लोगों को जेल में होना चाहिए, खुले क्यों घूम रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा.....इस खराब मानसिकता के आदमी पर अब तक एक्शन क्यों नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: कार सवार ने डिलीवरी बॉय को मारा धक्का! गुस्साए लड़के ने बरसा दिए 25 थप्पड़, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget