एक्सप्लोरर

मरीन ड्राइव पर लहरों का आतंक, खौफनाक वीडियो देख दहल गए लोग

Viral Video: न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मरीन ड्राइव का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि बहुत ही विकराल रूप में नजर आ रहा है. वीडियो देखकर आप भी सहम जाएंगे.

Trending Video: मुंबई में बारिश से हालात खराब हैं, भारी बारिश के चलते प्रशासन की ओर से कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह सावधान रहें. हर जगह बाढ़ और बारिश के पानी का भारी जलभराव है. इसे देखते हुए प्रशासन ने कई सारे स्कूलों में कुछ दिन छुट्टी रखने के भी निर्देश दिए हैं. ऐसे में न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मरीन ड्राइव का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि बहुत ही विकराल रूप में नजर आ रहा है.

पानी का ऐसा भयावह रूप नहीं देखा होगा

एएनआई ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि पानी समुद्र से भयावह लहरों के साथ मरीन ड्राइव की सड़कों पर आता दिख रहा है. पानी की लहरें देख कोई भी सहम जाएगा और उसके पास जाने की हिमाकत नहीं करेगा. पानी का रौद्र रूप फिलहाल तो कम होने के मूड में नहीं है. बारिश मुंबई वालों के लिए मुसीबत का सबब बनती दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी मरीन ड्राइव पर पड़े टेट्रापोड़ ( काले पत्थरों) से उछलता हुआ बाहर सड़क तक आ रहा है.

देखें वीडियो

मरीन से सटी बिल्डिंग गिरने की भी है सूचना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक और वीडियो में ये दावा किया गया है कि मुंबई के ग्रांट रोड़ पर एक इमारत गिर गई है. यह वीडियो @FaltuKiBaatein नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके अलावा वीडियो में गेटवे ऑफ इंडिया को दिखाया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी गेटवे ऑफ इंडिया तक भर गया है. जहां टूरिस्ट आकर समुद्र के नजारे देखते हैं अब वहां भारी जलभराव के चलते पैर रखने की जगह नहीं है. ऐसे में प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है. पानी के इस भयावह रूप से फिलहाल कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

 

लहरें देख सहमे यूजर्स

वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 50 हजार बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स लहरों को देखकर सहम से गए हैं और अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुंबई के लोगों अपना ख्याल रखो. एक और यूजर ने लिखा...यह बहुत ही भयावह दिख रहा है, लोगों से गुजारिश है कि थोड़े से मजे के लिए पानी से खिलवाड़ न करें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लहरों को वीडियो में ही देखकर मानसून के मजे ले लो, करीब मत जाना वरना जान का खतरा रहेगा.

यह भी पढ़ें: कपल ने शादी करने के महज तीन मिनट बाद ले लिया तलाक, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget