आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
भारत का इतिहास आंदोलनों और जनभागीदारी से जुड़ा रहा है। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के जरिए आंदोलन को एक नई दिशा दी। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार और SIR के मुद्दे पर सड़क से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक आंदोलन का स्वरूप बदलता दिखाई दे रहा है। एक तरफ कांग्रेस धरना, मार्च और प्रदर्शन के जरिए अपनी राजनीतिक मांगों को जनता तक पहुंचा रही है, वहीं दूसरी तरफ रील्स और सोशल मीडिया के जरिए अपने नैरेटिव को डिजिटल दुनिया में मजबूत करने की कोशिश कर रही है। सवाल है कि कांग्रेस की इस दोहरी रणनीति के पीछे क्या सोच है और क्या इसका असर 2027 के चुनाव पर पड़ेगा?
All Shows




































