एक्सप्लोरर

कपल ने शादी करने के महज तीन मिनट बाद ले लिया तलाक, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Viral Divorce: आज हम आपको जिस तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर आप अपना माथा पीट लेंगे. जी हां, हम बात कर रहे हैं, एक ऐसे तलाक की जो शादी के महज 3 मिनट बाद ही हो गया.

Trending News: शादी ब्याह जो होता है ना वो सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन, ये सात जन्मों का बंधन कभी-कभी लोगों को रास नहीं आता और वे इसे एक जन्म का भी नहीं रखते. आपने कई जोड़ों के तलाक देखे होंगे या फिर उनके बारे में सुना होगा. लेकिन आज हम आपको जिस तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर आप अपना माथा पीट लेंगे. जी हां, हम बात कर रहे हैं, एक ऐसे तलाक की जो शादी के महज 3 मिनट बाद ही हो गया.

दुनिया की सबसे कम समय तक टिकने वाली शादी

इंडिपेंडेंट इंडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक कपल ने पति पत्नी बनते ही तलाक ले लिया. घटना 2019 में हुई थी लेकिन मामले ने अब जाकर सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा है. दरअसल, कुवैत के एक कपल ने वहां के कोर्ट में शादी रचाई, लेकिन दूल्हे को क्या पता था कि यह दिन उसकी और उसकी पत्नी के लिए खराबी भरा होगा. जी हां, शादी के तीन मिनट बाद ही दुल्हन को दूल्हे पर गुस्सा आया और उसने दूल्हे से तलाक ले लिया.

दुल्हन का मजाक उड़ाने पर फैला था पूरा रायता

हुआ यूं था कि शादी करके और एक साथ जीने मरने की कसमें खा कर प्रेमी जोड़ा अपने अक्द की खुशी में डूबा अदालत से बाहर आ रहा था. तभी शादी की खुशी में दुल्हन के पैर ऐसे डगमगाए कि वो संभाले नहीं संभली और लड़खड़ा कर गिर पड़ी. शायद दूल्हे को ये बात चुभ गई, कि डगमगा कर गिरने से अच्छा था तू मेरे प्यार में गिर गई होती और दूल्हे के मुंह से दुल्हन के लिए बेवकूफ निकल गया. डगमगाई दुल्हन अपने पति के मुंह से बेवकूफ सुनकर संभल सी गई और ले लिया उससे अलग होने का फैसला. बेवकूफ बोलने पर दुल्हन इतनी भड़क गई कि वो वापस अदालत में गई और जज से अपनी शादी को रद्द करने की मांग कर दी. इस पर जज भी मानों किसी बात से तपा बैठा था, और वो शादी को रद्द करने के लिए तुरंत मान भी गया. अब इस शादी को दुनिया की सबसे कम समय तक रहने वाली शादी का तमगा पहनाया जा रहा है.

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहला मामला नहीं है कि शादी के तुरंत बाद किसी जोड़े का तलाक हो गया हो. साल 2004 में यूनाइटेड किंगडम में एक जोड़े ने शादी के सिर्फ 90 मिनट बाद ही तलाक के लिए अर्जी लगा दी थी और तलाक ले लिया था.

यूजर्स ने कुछ यूं दिए रिएक्शन

2019 में हुए इस अनोखे मामले को हाल ही में एक शख्स ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा....मैं हाल ही में एक शादी में गया था जहां दूल्हे ने अपनी पत्नी का सबके सामने मजाक बनाया,  मुझे लगता है कि उसे भी अपने पति के साथ ऐसा ही करना चाहिए. वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर पति शुरुआत में ही ऐसा व्यवहार कर रहा है तो उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए. जिंदगीभर पछताने से बेहतर है कुछ दिन शोक मना लिया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जो आपका अपमान भरी महफिल में करे उसके साथ यही होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में वड़ा पाव के बाद वायरल हुई पराठा गर्ल, थाइलैंड की पुय के कार्ट पर लोगों की लग रही भीड़

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
Dandeli Zipline Accident Video: एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा... जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा... जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget