एक्सप्लोरर

बड़ी तोंद वाले शख्स ने कॉपी किया पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन का वायरल लुक, सेल्फी लेने की लग गई होड़

Video: पुष्पा-2 फिल्म का क्रेज दर्शको में सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका उदाहरण देखने को मिला केरल के एक थिएटर में जहां एक शख्स ने अपनी तोंद पर ही फिल्म के पोस्ट समेत अल्लू अर्जुन का चेहरा बनवा लिया.

Trending Video: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल का बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल सिक्का चल पड़ा है. जिसके बाद दर्शकों की भीड़ थिएटर की ओर मुड़ गई है और फिल्म ने अब तक करीब 800 करोड़ की कमाई कर ली है. अल्लू अर्जुन के फैन और फिल्म के दर्शक अपने-अपने अंदाज में फिल्म का रिव्यू बयां कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोटी तोंद वाला शख्स अनोखे अंदाज में पुष्पा 2 देखकर आने की खुशी जाहिर कर रहा है, जिसके बाद यूजर्स ने तरह तरह की चर्चाएं शुरू कर दी हैं. फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस का बाजार गर्म है और कहीं न कहीं फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है.

पुष्पा 2 के किरदार में दिखा मोटी तोंद वाला शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फिल्म पुष्पा 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वीडियो में केरल के व्लॉगर मुकेश मोहन को त्रिशूर के एक मूवी थिएटर के बाहर फिल्म से अभिनेता के सिग्नेचर हुक स्टेप की नकल करते हुए दिखाया गया है. कुछ ही वक्त में वह न केवल अपने आस-पास, बल्कि सोशल मीडिया ऐप पर भी लोगों का ध्यान खींचने में सफल हो गया. वीडियो को अब तक पांच मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukesh ponnore/ (@mukeshmohan2255)

12 साल की उम्र से लगा शौक

मुकेश ने अल्लू अर्जुन की गंगम्मा थल्ली के लुक से इंस्पिरेशन ली है, इसलिए उन्होंने अपने पेट पर अल्लू अर्जुन का चेहरा बनाया है. उन्होंने अपने शरीर पर छेद भी करवाए और आभूषणों से अपने शरीर को सजाया, ताकि यह फिल्म के किरदार जैसा ही मजेदार और रियल लगे. कमेंट सेक्शन में मुकेश ने बताया कि जिस शख्स ने उन्हें चित्रित किया है, वह दासन नामक एक लोकल कलाकार है. उन्होंने बताया कि दासन 12 साल की उम्र से ही बाघ की वेशभूषा पहन रहे हैं और उन्होंने फिल्म से रिलेटेड और दूसरी कई प्रचार गतिविधियों में भाग लिया है.

यह भी पढ़ें: मेरी अस्थियां गटर में बहा देना! AI इंजीनियर ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो फिर छोड़ी दुनिया?

यूजर्स ने लिए मजे, बताया बेरोजगारी का आलम

वीडियो के वायरल होने के बाद से लेकर अब तक वीडियो पर कई सारे कमेंट्स आ चुके हैं जिसके बाद फिल्म की लोकप्रियता को और ज्यादा बूस्ट मिला है. एक यूजर ने लिखा...बड़े बड़े फैन देखे लेकिन तुझ सा नहीं देखा. एक और यूजर ने लिखा....लोग एक ऐसे शख्स के लिए पागल हो रहे हैं जो इन्हें जानता तक नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लोग बेरोजगार इसी वजह से हैं कि वह इन जैसे कामों को प्राथमिकता देते हैं. 

यह भी पढ़ें: एक झपकी और बैंक को लगा दिया 1990 करोड़ का चूना, शख्स को नौकरी से निकाला और फिर....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: फैक्टरी में ऐसे बनते हैं आपके टेस्टी नूडल्स, वीडियो देख आएगी घिन
फैक्टरी में ऐसे बनते हैं आपके टेस्टी नूडल्स, वीडियो देख आएगी घिन
Viral Video: दिल जला मजदूर, नुसरत के गाने सुनते हुए मजदूरी करते दिखे चाचा
दिल जला मजदूर, नुसरत के गाने सुनते हुए मजदूरी करते दिखे चाचा
Video: मछुआरे के चेहरे से चिपक गया ऑक्टोपस, छुड़ाने में छूट गए पसीने
मछुआरे के चेहरे से चिपक गया ऑक्टोपस, छुड़ाने में छूट गए पसीने
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget