एक्सप्लोरर

एक पेड़ मां के नाम, जानिए पीएम मोदी के इस अभियान से कैसे जुड़ सकते हैं

पीएम मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 111 वें एपिसोड में इस अभियान का महत्व बताते हुए देश के लोगों को अपनी मां के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया था.

Agriculture News: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी. पीएम मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 111 वें एपिसोड में इस अभियान का महत्व बताते हुए देश के लोगों को अपनी मां के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया था. प्रधानमंत्री की इस अपील ने सभी देशवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसके बाद देश के अलग अलग हिस्सों में पौधारोपण की होड़ सी लग गई है. पीएम मोदी के इस अभियान से आप भी जुड़ सकते हैं, इसका तरीका आज हम आपको बताने जा रहे हैं. 

हरियाणा समेत कई राज्यों में हो चुकी है शुरुआत

प्रधानमंत्री के इस अभियान की शुरुआत हरियाणा राज्य समेत देश के कई राज्यों में हो चुकी है. वन, पर्यावरण एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि आम जन के  सहयोग से ही सरकार  किसी अभियान को सफल बना सकती है. इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अपनी माता के नाम से अवश्य रोपित कर उसकी देखभाल करनी चाहिए. हरियाणा सरकार ने वन मित्र के नाम से भी एक योजना शुरू की है. जिसमें पौधों की देखभाल करने  के लिए एक नागरिक को कुछ निश्चित धनराशि प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार वृक्षों के नाम से पेंशन स्कीम शुरू की गई है. जिसमें 75 साल पुराने पेड़ की देखरेख करने वाले व्यक्ति को 2700 रुपये पेंशन दी जाएगी.

इस तरह ले सकते हैं हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान से जुड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपील कर चुके हैं. इससे जुड़ने के लिए आपको अभियान के तहत एक पौधा लगाकर अपनी मां के साथ पौधे की सेल्फी लेकर अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करनी है. अगर आपकी मां आपके साथ नहीं है तो आप उनकी फोटो के साथ भी सेल्फी लेकर इसे अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे. इसके लिए आपको शासन प्रशासन ने जो जगह निर्धारित की है वहीं पौधा लगाना होगा और उसकी देखभाल सरकार करेगी.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान, जानिए इससे जुड़ी हर बात

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget