एक्सप्लोरर

ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान, जानिए इससे जुड़ी हर बात

कृषि यंत्र और उपकरणों की वजह से आज फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के काम आसानी से हो जाते हैं. कटाई के बाद फसल को मंडी तक ले जाने में भी ट्रैक्टर की ही भूमिका होती है.

ट्रैक्टर को किसान लोगों का दोस्त कहा जाता है. खेती बाड़ी के लिए ट्रैक्टर बहुत जरूरी होता है. खेत जोतना, हांकना और भी बहुत सारे काम जो इंसानी ताकत से नहीं हो सकते उसे ट्रैक्टर चंद मिनटों में कर देता है. हर किसान के पास आपको ट्रैक्टर जरूर मिल जाएगा, लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होता है. आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ट्रैक्टर खरीदने से पहले आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

इसलिए खास है ट्रैक्टर

खेती बाड़ी के कई कामों के लिए ट्रैक्टर की जरूरत होती है, ट्रैक्टर के साथ कई तरह के कृषि यंत्र और उपकरणों को जोड़कर फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के काम आसानी से हो जाते हैं. इसके बाद भी ट्रैक्टर की जरूरत खत्म नहीं होती, कटाई के बाद फसल को मंडी तक ले जाने में भी ट्रैक्टर की ही भूमिका होती है.

सबसे पहले करें बजट का निर्धारण

ट्रैक्टर खरीदने से पहले आपकी जेब में मोटी धनराशि होना जरूरी है. ऐसे में आपको आपकी जरूरत के मुताबिक उसी हॉर्स पावर का ट्रैक्टर खरीदना चाहिए जिसकी आपको जरूरत हो. भारतीय बाजार में 3 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक के ट्रैक्टर मौजूद हैं. ऐसे में आपको अपना बजट निर्धारित करके ही शोरूम विजिट करना चाहिए. आप चाहें तो पैसों का इंतजाम लोन लेकर भी कर सकते हैं. ट्रैक्टर पर कोई भी बैंक आपको आसानी से लोन उपलब्ध करवा देता है.

काम के हिसाब से तय करें मॉडल

बजट निर्धारित करने के बाद आपको अब अपने काम की ओर देखना है कि आपको किस और कितने काम के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता है. जैसे आपके पास कम जमीन है या फिर मेहनत का काम कम है तो आप कम हॉर्स पावर का ट्रैक्टर खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आपको ढुलाई और ज्यादा जमीन का बुवाई कटाई करनी है तो आपको ज्यादा हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर की ओर जाना पड़ सकता है. इसके लिए आपका बजट भी बढ़ जाएगा. छोटे कामों के लिए 35 एचपी का ट्रैक्टर पर्याप्त होता है जिसे मिनी ट्रैक्टर की श्रेणी में रखा गया है. हालांकि यह ट्रैक्टर खेती के सभी काम आसानी से करने में सक्षम होते हैं.

इंजन की जानकारी है जरूरी

किसी भी मशीन का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट इंजन होता है. यही निर्धारित करता है कि आपके ट्रैक्टर में कितनी ताकत होगी. ऐसे में ट्रैक्टर खरीदने से पहले आपको इंजन की जानकारी होनी भी बेहद जरूरी है. इस जानकारी के चलते आप शक्तिशाली ट्रैक्टर का चयन कर पाएंगे. इसके अलावा आपको क्टर 2 व्हील ड्राइव या 4 व्हील ड्राइव, हाइड्रोस्टेटिक या मैकेनिकल ट्रांसमिशन आदि की भी जानकारी होनी चाहिए.

उपकरणों के इस्तेमाल का रखें खास ख्याल

ट्रैक्टर एक ऐसी कृषि मशीन है जिसके साथ जोड़कर कई प्रकार के कृषि यंत्र व उपकरण चलाए जाते हैं। खेती की जरुरत के हिसाब से किसान कई प्रकार के कृषि यंत्र जैसे- हल, सीडर, बेलर, रोटावेटर, कल्टीवेटर आदि का उपयोग ट्रैक्टर से जोड़कर करता है। ऐसे में ट्रैक्टर खरीदते समय आपको पहले यह विचार करना चाहिए कि आप खेती में इन उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको ट्रैक्टर के साथ किए जाने वाले कामों की लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए और उसी के अनुरूप अपनी आवश्यकता के अनुसार सही ट्रैक्टर का चुनाव करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Cactus Cultivation: कैक्टस की खेती से होगा मुनाफा, बड़े काम का है ये पौधा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर से ड्रोन तक पर मिलेगी सब्सिडी, किसान यहां करें आवेदन
ट्रैक्टर से ड्रोन तक पर मिलेगी सब्सिडी, किसान यहां करें आवेदन
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget