एक्सप्लोरर

दिन में PHD की पढ़ाई और रात में फूड वैन पर काम, चेन्नई का यह स्टूडेंट क्यों हुआ वायरल?

हाल ही में भारत घूमते हुए क्रिस्टोफर चेन्नई में चिकन 65 को खोज रहे थे, तभी उन्हें रोड साइड चिकन 65 बेचने वाले रेयान मिले. रेयान से बातचीत करते हुए जो खुलासा हुआ वो आपको यकीनन हैरान कर देगा.

Trending Video: अमेरिकी फूड व्लॉगर क्रिस्टोफर लुईस अक्सर भारत भ्रमण करते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. लेकिन कई बार बेहतर खाने की तलाश में फूड व्लॉगर को बेहतरीन खाने के साथ-साथ बेहतरीन शख्सियत भी देखने को मिल जाती है. हाल ही में गूगल मैप से भारत भ्रमण करते हुए क्रिस्टोफर चेन्नई में चिकन 65 को खोज रहे थे, तभी उन्हें रोड साइड चिकन 65 बेचने वाले रेयान मिले. रेयान से बातचीत करते हुए जो खुलासा हुआ वो आपको यकीनन हैरान कर देगा.

दिन में पढ़ाई, रात को पीएचडी की पढ़ाई करता है ये शख्स

आपने एमबीए चायवाला सुना होगा, बीटेक पकोड़े वाला सुना होगा और भी कई सारी डिग्रियों के नाम के साथ फास्ट फूड बेचते लोग अपने जीवन में देखे होंगे, लेकिन क्या आपने डॉक्टरेट कर रहे किसी ऐसे शख्स के बारे में सुना जो दिन में पीएचडी और रात को चिकन 65 बेच रहा हो. नहीं सुना तो हम आपको बता दें कि रियान ही वो शख्स हैं जो दिन में अपनी पीएचडी की पढ़ाई करते हैं और शाम होते ही अपनी रोडसाइड रेड़ी पर चिकन 65 बेचने निकल पड़ते हैं. रेयान की इस मेहनत के लिए क्रिस्टोफर ने रेयान को 100 डॉलर भी गिफ्ट किए. क्रिस्टोफर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा..."चेन्नई, भारत में चिकन 65 बेचने वाले मेहनती छात्र के लिए $100 का उपहार."

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल ले भागा लुटेरा, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो

चिकन 65 वाले बुहारी होटल में काम करने की थी इच्छा, फिर शुरू हुआ पीएचडी का सफर

अपने स्ट्रीट फूड वेंचर के अलावा, पीएचडी छात्र रेयान ने क्रिस को अपने शोध पत्र को ऑनलाइन देखने के लिए इनवाइट किया. वीडियो में, क्रिस ने खुलासा किया कि उनका पहला सपना बुहारी होटल था, जो एक फेमस रेस्टोरेंट है और यही रेस्टोरेंट फेमस डिश चिकन 65 डिश के आविष्कार के लिए जाना जाता है. यह स्वादिष्ट डिश 1965 में तमिलनाडु में एएम बुहारी के जरिए बनाई गयी थी. बुहारी होटल ने शुरुआत में अपने मेन्यू में चिकन 65 को शामिल किया और बाद में चिकन 78, चिकन 82 और चिकन 90 जैसे वेरिएशन के साथ अपने खाने को आगे लेकर गए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: पाकिस्तान में लड़कियों का जीना हुआ हराम, सेफ्टी के लिए सिर पर CCTV लगाकर घूमने को मजबूर, वीडियो ने मचाई खलबली

पढ़ाई किसी की मोहताज नहीं है, बोले यूजर्स

इंटरनेट पर कई लोग इस छात्र के व्यावसायिक साहस से प्रभावित हुए हैं क्योंकि वह अपने शैक्षणिक टारगेट को पूरा करने के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का ठेला चलाने में भी कामयाब है. उसकी कहानी ने शिक्षा और काम को एक साथ करने की चुनौतियों और पुरस्कारों के बारे में चर्चाओं को जन्म दिया है. इस शानदार वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...तमिलनाडु में हर कोई पढ़ाई को महत्व देता है, भले ही वो ठेला लगाता हो. एक और यूजर ने लिखा...पढ़ाई किसी की मोहताज नहीं है.

यह भी पढ़ें: विएक्स बोलोग्ने, दुनिया का सबसे बदबूदार पनीर, जानिए कैसा है स्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, माहौल देख रह गई दंग
पाकिस्तान के शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, माहौल देख रह गई दंग
Truck Driver Stunt:चलते ट्रक की छत पर डांस करने लगा ड्राइवर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
चलते ट्रक की छत पर डांस करने लगा ड्राइवर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
Viral Video: बंदर से पंगा दादी को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाओगे हंसी
बंदर से पंगा दादी को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाओगे हंसी
Viral Video: फैक्टरी में ऐसे बनते हैं आपके टेस्टी नूडल्स, वीडियो देख आएगी घिन
फैक्टरी में ऐसे बनते हैं आपके टेस्टी नूडल्स, वीडियो देख आएगी घिन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget