एक्सप्लोरर

फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल ले भागा लुटेरा, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो

Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो इस बात की गवाही चीख चीख कर दे रहा है कि लुटेरों के दिलों से पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है. घटना दिल्ली के गुलाब बाग एरिया की बताई जा रही है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर बहुत से हैरान कर देने वाले वीडियो का अंबार लगा हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान परेशान हो जाते हैं. इन वीडियो में से ज्यादातर वीडियो राजधानी दिल्ली से आते हैं जहां क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही कथित तौर पर राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मोबाइल लुटेरों के बुलंद हौसले दिखाए गए हैं. वायरल हो रहा वीडियो इस बात की गवाही चीख चीख कर दे रहा है कि लुटेरों के दिलों से पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है. घटना दिल्ली के गुलाब बाग एरिया की बताई जा रही है.

फोन पर बात कर रही थी महिला, लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फोन पर बात करते हुए गली में दाखिल हो रही है, महिला के बिल्कुल पीछे काली बनियान पहने एक शख्स चल रहा है जो कि महिला का मोबाइल लूटने की फिराक में हैं. महिला फोन पर बात करते हुए गली में आकर खड़ी होती ही है कि पीछे चल रहा शख्स भी वहीं थम जाता है और जैसे ही उसे मौका मिलता है वो महिला के हाथ से फोन छीनकर वहां से 9 दो 11 हो जाता है.

इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती, लुटेरा अपना काम कर जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना स्थल एक दम सुनसान है और वहां महिला की मदद करने वाला कोई नहीं है. इसी कारण लुटेरे को हिम्मत आई और उसने इस जुर्म को अंजाम दिया. लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के आगे डांस कर रहा था लड़का, तभी हुआ कुछ ऐसा कि देखकर सहम उठे लोग, देखें वीडियो

महिलाओं को बना रहे निशाना

ज्यादातर लुटेरे महिलाओं को लूट का निशाना बना रहे हैं. इस साल की कई सारी लूट की घटनाएं ज्यादातर महिलाओं के साथ है. महिलाओं का साड़ी पहनकर भाग न पाना लुटेरों के हौसले बुलंद करता है और इसलिए वे महिलाओं को इसका शिकार बनाते हैं. जिसमें मोबाइल लूट के साथ साथ चेन स्नैचिंग भी शामिल होती है.

यह भी पढ़ें: ये है इंडिया का टैलेंट...लिखने वाली पेन से बना दिया दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर

इंटरनेशनल गैंग के लुटेरे दे रहे वारदात को अंजाम?

जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक गुलाबी बाग में हुई इस घटना ने एक बार फिर कनेक्शन को इंटरनेशनल गैंग के साथ जोड़ दिया है, इस गैंग के लोग चोरी किए गए मोबाइलों को नेपाल और चीन में बेच देते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल चोरी करके दूसरे देश में बेचने वाले एक इंटरनेशनल गैंग का खुलासा किया है, इस मामले में 99 मोबाइल के अलावा लैपटॉप, सिम इत्यादि बरामद किए गए हैं. इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने 30 मामलों का खुलासा अभी तक किया है. डीसीपी अमित गोयल के अनुसार इन आरोपियों के पास से दो नेपाल बोर्डिंग के पास भी मिले हैं. इसके साथ 30 मामलों के अलावा 55 मामलों की ओर जानकारी मिली है. जिनकी मिसिंग रिपोर्ट अलग-अलग थाना में दर्ज है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक में अचानक लग गई आग, इसके बाद जो हुआ जान कर कांप जाएंगे आप

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई खुद से कमाकर खाओ, दूसरों का लूटकर कब तक काम चलाओगे. एक और यूजर ने लिखा...क्या इसे गिरफ्तार किया गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसे गिरफ्तार करके सख्त सजा दी जाए.

यह भी पढ़ें: व्लॉग बना रहे लड़के को गांव वालों ने आतंकवादी समझ बुलाई पुलिस, इसके बाद जो हुआ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget