एक्सप्लोरर

सालाना 4 करोड़ कमाने वाले शख्स के संघर्ष की कहानी सुन भड़के यूजर्स, लगा दी क्लास

हाल ही में दिल्ली के एक शख्स को सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रगल लाइफ शेयर करना भारी पड़ गया. लोगों ने शख्स की ऑनलाइन जमकर क्लास लगाई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है.

Trending Post: बहुत से लोग कम उम्र में मेहनत करके करोड़ों कमाने लग जाते हैं और बहुत से लोग बगैर मेहनत किए भी करोड़ों कमाते हैं, यह सब पैसे की माया है कि वह किसके पास रहना चाहता है. लेकिन कुछ लोग अपने स्ट्रगल भरे दिन सोशल मीडिया पर इसलिए शेयर करते हैं कि लोगों को मोटिवेट कर सकें, लेकिन हाल ही में दिल्ली के एक शख्स को सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रगल लाइफ शेयर करना भारी पड़ गया. लोगों ने शख्स की ऑनलाइन जमकर क्लास लगाई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है.

स्ट्रगल लाइफ सुना बुरा फंसा दिल्ली का शख्स

दिल्ली के एक 23 साल के बिजनेसमैन ने अपनी "रातों की नींद हराम करने वाली" और "सपनों वाली जिंदगी" के बारे में एक पोस्ट शेयर करके यूजर्स के बीच तगड़ी बहस छेड़ दी है. एक्स पर एक पोस्ट में, केएपी डिजिटल के संस्थापक कुशाल अरोड़ा ने सालाना 500,000 डॉलर ( ₹ 4 करोड़ से ज्यादा) कमाने के लिए किए गए सैक्रिफाइस का खुलासा किया. उन्होंने अपने शेड्यूल के बारे में बताया, जिसमें अपने टारगेट को हासिल करने के लिए लंबे लंबे वक्त तक काम करना और नींद को हराम करना शामिल था. उन्होंने इस जीवनशैली को सफल जीवन के लिए इन सब को जरूरी बताया. हालांकि, उनके ट्वीट पर यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए, जिसमें कई लोगों ने यूथ पर बिना फालतू का दबाव बनाने के लिए उनकी क्लास लगा दी.

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय के साथ बदसलूकी! महिला ने कहा तुम काले हो वापस लौटो, वीडियो वायरल

क्या लिखा शख्स ने

अरोड़ा ने ट्वीट किया, "मैं 23 साल का हूं और सालाना 5,00,000 डॉलर से ज्यादा कमाता हूं. जब मेरी उम्र के छात्र पार्टी और मौज-मस्ती कर रहे होते थे, तब मैं काम के कारण रातों की नींद हराम कर रहा होता था, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहा होता था. फेलियर और रिजेक्शन से जूझ रहा होता था, वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस खो रहा होता था. लेकिन मैंने यही चुना. क्या आप अपने सपनों की लाइफ को जी रहे हैं?" कुशाल अरोड़ा ने कुछ दिन पहले ही यह ट्वीट शेयर किया था. तब से अब तक इसे 221,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने कुशाल की भर भर के आलोचना की है.

यह भी पढ़ें: यहां रिश्तेदारों के कंकाल को कब्र से निकाल हड्डियों से खेलते हैं लोग, खबर पढ़ कांप जाएंगे आप

यूजर्स ने लगा दी क्लास

पोस्ट पर जब कुशाल अरोड़ा ने अपनी लाइफ स्ट्रगल स्टोरी सुनाई तो लोग उन पर भड़क उठे. लोगों को उनका यह तरीका समझ नहीं आया और इसे यूथ पर दबाव बनाने वाली कैटेगरी में यूजर्स ने इसे डाल दिया. एक यूजर ने लिखा...तुम अपनी लाइफ जियो, दूसरों को अपनी जीने दो. तुमसे किसी ने पूछा नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...मैं उस उम्र में पार्टी भी कर रहा था और आज तुमसे ज्यादा कमा रहा हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....अपना पैसा अपने पास रखो, यहां दिखावा करके कुछ नहीं मिलने वाला, जिसके पास होता है वो जताता नहीं है.

यह भी पढ़ें: 'प्यार' के लिए इंदौर की लड़कियों ने निकाला अनोखा रास्ता वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget