एक्सप्लोरर

Video: 'हमारा नुकसान हो गया और हम जलील हो रहे हैं’, पाकिस्तान एयरलाइंस ने तेल ना होने की वजह से रद्द की उड़ान, भड़के यात्री

Pakistan Airlines Video: इस वीडियो में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के स्टाफ और यात्रियों के बीच बहस हो रही है. बताया जा रहा है कि जहाज में तेल ही नहीं था.

Pakistan Airlines Viral Video: पाकिस्तानी की अर्थव्यवस्था और खराब होती जा रही है. यहां हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन इससे जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस समय एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के स्टाफ और यात्रियों के बीच बहस हो रही है. बताया जा रहा है कि जहाज में तेल ही नहीं था. इसके बाद यात्रियों को जानकारी दिए बिना ही फ्लाइट कैंसिल कर दी गई. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री स्टाफ से कह रहा है कि आखिर समस्या क्या है. आप अपने किसी सीनियर अधिकारी को बुलाइए. उनके पांव में मेहंदी लगी है या वो किसी प्रोटोकॉल में व्यस्त हैं. कम से कम हमसे आकर बात तो करें. वहीं एक और यात्री ने कहा कि मेरी तो दुबई में मीटिंग थी और सुबह पांच बजे से यहां जलील हो रहा हूं.

इस वजह से रद्द हुई फ्लाइट

यात्रियों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई. इसके बाद एक स्टाफ ने कहा कि फ्यूल की समस्या के कारण ही उड़ान रद्द कर दी गई है. इसपर यात्रियों ने कहा कि हम तो पैसा देकर जा रहे हैं तो हमारे लिए फ्यूल नहीं है और नेता फ्री में सफर करते हैं तो उनके लिए फ्यूल है. इस PIA को बेच क्यों नहीं देते? इतना ही नहीं, किसी सीनियर अधिकारी के ना आने पर एक अन्य यात्री ने कहा कि अगर हम किसी दुकान में जाते हैं ना, वहां कोई समस्या आती है तो उसका मालिक या सीनियर एक बार जरूर पूछने या सफाई देने आता है, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का कोई भी अधिकारी क्यों नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

Bullet Baba Mandir: इस राज्य में है एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां बुलेट की होती है पूजा, बेहद रोचक है इसके पीछे की वजह

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
बच्चों ने टॉय ट्रक से निकाली भगवान जगन्नाथ की सबसे प्यारी रथ यात्रा, मासूमियत देख सोशल मीडिया पर लोग हारे दिल
बच्चों ने टॉय ट्रक से निकाली भगवान जगन्नाथ की सबसे प्यारी रथ यात्रा, मासूमियत देख सोशल मीडिया पर लोग हारे दिल
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget