एक्सप्लोरर

वो लौटकर वापस आता है! PAK के सीजफायर तोड़ते ही वायरल हो गया ओम पुरी का वीडियो, दिख गई दुश्मन की सच्चाई

सीजफायर की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की फिल्म ‘लक्ष्य’ का एक मशहूर डायलॉग है. यूजर्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से बढ़ा तनाव आखिरकार थम गया है. शनिवार शाम दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई और इसे सार्वजनिक तौर पर भी घोषित किया गया. सीमा पर गोलीबारी और तोपखाने की गूंज के बीच यह खबर राहत लेकर आई है. खास बात यह रही कि इस बार सिर्फ सरकार या सेना ही नहीं, बल्कि आम लोगों ने भी शांति की इस कोशिश का स्वागत किया. ऐसे में सोशल मीडिया पर ओम पुरी की फिल्म 'लक्ष्य' की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जो सीजफायर के बाद पाक की नापाक हरकत की सच्चाई बयान करता दिखाई दे रहा है.

सीजफायर की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की फिल्म ‘लक्ष्य’ का एक मशहूर डायलॉग है. वीडियो में ओम पुरी ऋतिक रोशन से कहते हैं. "मुझे तजुर्बा है, इन लोगों पर कभी भरोसा मत करना. पाकिस्तान अगर हार जाए तो पलटकर वापस आता है. इसलिए जीतने का बाद लापरवाह मत हो जाना." यह डायलॉग जैसे ही लोगों के सामने आया, सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और पोस्ट्स की भरमार हो गई. कई लोगों ने इसे मौजूदा हालात से जोड़ते हुए पाकिस्तान की हकीकत बयां की, क्योंकि पाकिस्तान ने सीजफायर समझौते के कुछ घंटों बाद ही राजस्थान की सीमा पर गोलीबारी कर दी और सीजफायर का उल्लंघन किया.

भारत और पाकिस्तान के बीच आए दिन सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं होती रही हैं. इसमें दोनों ओर के जवानों और आम नागरिकों की जानें भी गईं. इस बार भी मामला धीरे-धीरे गर्माता गया था, लेकिन समय रहते दोनों देशों की सेनाओं और अधिकारियों ने बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश की, जो कामयाब रही. लेकिन भारत ने अपना रुख साफ करते हुए संदेश दिया कि आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वो प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

सोशल मीडिया पर अब इस फिल्म का क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लातों के भूत बातों से नहीं मानते. एक और यूजर ने लिखा....ये डायलॉग तो आज की सच्चाई बयान कर रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ओम पुरी शानदार अभिनेता थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झाल्ला वल्लाह' पर दफ्तर में थिरकी चंडीगढ़ की कुड़ी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर
'झाल्ला वल्लाह' पर दफ्तर में थिरकी चंडीगढ़ की कुड़ी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर
छठ का जज्बा...टिकट नहीं मिला तो ऑटोरिक्शा से 1200 किमी के सफर पर निकला शख्स
छठ का जज्बा...टिकट नहीं मिला तो ऑटोरिक्शा से 1200 किमी के सफर पर निकला शख्स
देसी कुत्ते और जर्मन शेफर्ड के बीच हुई लड़ाई, कौन जीता जंग- वीडियो वायरल
देसी कुत्ते और जर्मन शेफर्ड के बीच हुई लड़ाई, कौन जीता जंग- वीडियो वायरल
मासूम को आवारा कुत्ते ने नोचा...वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
मासूम को आवारा कुत्ते ने नोचा...वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
JNU में कांग्रेस सांसद की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, जनवरी 2027 में अगली सुनवाई
JNU में कांग्रेस सांसद की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, जनवरी 2027 में अगली सुनवाई
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिरंजीवी-राम चरण, AI के गलत इस्तेमाल पर कड़े कानून की मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिरंजीवी-राम चरण, AI के गलत इस्तेमाल पर कड़े कानून की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला, देखते रह गए राहगीर
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला, देखते रह गए राहगीर
Embed widget