एक्सप्लोरर

Video: नागिन की तरह बिल में फन फैलाकर मिली कई दिनों से लापता लड़की, देखने वालों के उड़ गए होश

लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. लड़की खुद को लेकर ऐसा दावा कर रही है कि देखने वाले हैरान रह गए हैं. लड़की पिछले तीन महीनों से अपने घर गायब थी.

नौकरी न मिलना और गरीबी ये दोनों ही बहुत बुरे हैं. इनसे निजात पाने के लिए लोग या तो सुसाइड कर लेते हैं या फिर बाबा बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला गुफा में नागिन बनी बैठी है और बिल्कुल नागिन जैसी हरकतें कर रही है. ये मंजर आपको हास्यास्पद भी लग सकता है और खौफनाक भी. 

नागिन बनी लड़की

सोशल मीडिया पर झारखंड के गढ़वा जिले में एक लड़की लोगों का आकर्षण बनी हुई है, लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. लड़की खुद को लेकर ऐसा दावा कर रही है कि देखने वाले हैरान रह गए हैं. लड़की पिछले तीन महीनों से अपने घर गायब थी, इसके बाद वो जिस हाल में मिली वो वाकई देखने लायक तो है लेकिन भुनाने लायक बिल्कुल नहीं है. इच्छाधारी नागिन के बारे में आपने टीवी और किस्से कहानियों में बहुत सुना होगा, लेकिन क्या रियल लाइफ आपका पाला किसी इच्छाधारी नागिन से पड़ा है? अगर नहीं पड़ा है तो आपकी इस इच्छा को झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव के रहने वाले विश्वनाथ उरांव की बेटी साध्वी नीलम पूरा कर सकती है. इन दिनों वह नागिन बनी हुई है.

देखें वीडियो

16 मई से गायब थी नीलम

लड़की के पिता विश्वनाथ उरांव ने बताया कि नीलम मई की 16 तारीख से घर से गायब थी. गायब होने से पहले उसने अपनी मां अमरावती देवी और भाई गौतम उरांव को बताया था कि मैं गुफा में जाने वाली हूं, आप मंदिर को क्षत विक्षत मत होने देना. नीलम के गायब होने के बाद घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी.

मां के सपने में कहा कुछ ऐसा की हर कोई रह गया हैरान

बेटी के गायब होने के बाद परिजन उसे यूपी झारखंड बॉर्डर स्थित गुफा धाम की गुफा में जाकर तलाश करने लगे, लेकिन वहां पर नीलम नहीं दिखाई दी. इसके बाद 27 जुलाई को नीलम ने अपनी मां को सपने में आकर बताया कि वो गुप्त धाम में है. घर वाले जब गुप्ता धाम में 40 मीटर अंदर गए तो उन्हें जय मां काली, जय मां काली की आवाज सुनाई दी, वहां जाकर देखा तो गुफा में स्थित शिवलिंग के पास नीलम नागिन बनी बैठी थी.

72 दिनों से भूखी है नीलम

घर वालों का कहना है कि नीलम ने पिछले 72 दिन गुफा में बिना अन्न जल के बिताए हैं और वह तीन महीने से भूखी है.यहां तक कि नीलम यह भी भूल चुकी है कि उसके साथ तीन महीने पहले क्या क्या हुआ था.   पिता विश्वनाथ उरांव ने बताया कि नीलम अभी नागिन के भेस में है और उसका कहना है कि आप लोग अखंड कीर्तन कराइए इसके बाद ही वो अपने असली स्वरूप में वापस लौटेगी. इसके बाद 12 घंटे तक कीर्तन कराया गया तब जाकर नीलम अपने वास्तविक शरीर में लौट आई. गुप्ता धाम में नीलम को देखने और उसकी पूजा करने के लिए कई लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है.

'ढोंग है और कुछ नहीं'

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के रिएक्श का तांता लग गया. यूजर्स इस सारे कारनामे को लड़की का ढोंग बता रहे हैं और कह रहे हैं कि गरीबी के कारण यह सब घर वालों की मिली भगत है जो कि भोले भाले लोगों से धर्म के नाम पर पैसा एंठना चाहते हैं. कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि लड़की पागल है इसे गुफा के बजाए किसी अस्पताल में ले जाया जाए तो बेहतर होगा.तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि लड़की को इलेक्ट्रिक शॉक की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Video: दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो वायरल, चप्पल निकालकर युवक को पीटने लगा शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget